Home » व्यवसाय » ## छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल: 28 जून को बिलासपुर में सजेगा ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच

## छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल: 28 जून को बिलासपुर में सजेगा ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच

Share:

जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क’ से ‘ऑपरेशन गोल्ड’ तक संगठन ने रची सफलता की कहानी; भारतीय न्याय संहिता की धारा 317 के सरलीकरण पर होगी मुख्य चर्चा।

बिलासपुर [26 जून 2026]

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी के कुशल नेतृत्व में अपने सफल और ऐतिहासिक दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में आगामी 28 जून 2026 (रविवार) को न्यायधानी बिलासपुर के मंगला (36 मॉल के बगल) स्थित रामदेव लॉन में सुबह 10 बजे से तृतीय आमसभा एवं प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस महासम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 5,000 सराफा व्यापारी और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

Advt

शुक्रवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन की दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें संगठन के बढ़ते कदमों को दर्शाया गया।

संगठन की प्रमुख उपलब्धियाँ और भविष्य का रोडमैप

  • ऐतिहासिक संगठनात्मक विस्तार: जनवरी 2024 में प्रदेश में केवल 60 सक्रिय इकाइयाँ थीं, जो जून 2024 में बढ़कर 91 हुईं और वर्तमान में 125 से अधिक इकाइयाँ संगठन से जुड़ चुकी हैं। संगठन का आगामी लक्ष्य इसे 251 इकाइयों तक पहुँचाना है।

  • जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क (रायपुर): रायपुर में प्रस्तावित इस अत्याधुनिक पार्क को शासन स्तर पर स्वीकृति दिलाना संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है। इसमें आधुनिक कार्यालय, सामुदायिक भवन और व्यापारिक सुविधाएँ शामिल होंगी।

  • सुरक्षा एवं जागरूकता: ग्राहकों के लिए BIS हॉलमार्क जागरूकता अभियान चलाना और स्थानीय व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना संगठन की प्राथमिकता रही है।

ऑपरेशन गोल्ड’ – पुलिस और व्यापारी समन्वय की मिसाल

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में हुई डकैती का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करने के लिए संगठन ने बिलासपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, एएसपी श्री पंकज पटेल और मिर्जापुर टीम के लीडर सीएसपी श्री निमितेश सिंह सहित पूरी टीम को सम्मानित किया गया।

महासम्मेलन का मुख्य एजेंडा: धारा 317 का सरलीकरण

इस महासम्मेलन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317 के कारण सराफा व्यापारियों को आ रही व्यावहारिक और कानूनी दिक्कतों पर गंभीर चर्चा होगी। संगठन इस धारा के सरलीकरण और स्पष्ट नियम बनाए जाने के लिए शासन के समक्ष पुरजोर मांग रखेगा। इसके अलावा ‘स्वर्णकला बोर्ड’ की स्थापना पर भी विचार किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल सोनी का संदेश:

“हमारे दो वर्ष उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे हैं। अब हमारा लक्ष्य 251 इकाइयों का गठन, जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना, व्यापारियों की सुरक्षा और BNS की धारा 317 का सरलीकरण सुनिश्चित करना है। हमारा तीसरा वर्ष एक नई मिसाल स्थापित करेगा।”

आयोजन समिति और सहयोगी इकाइयाँ

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदेश सचिव श्री प्रकाश गोलछा, कोषाध्यक्ष श्री हर्षवर्धन जैन, समन्वयक श्री प्रदीप मारोठी घोरपड़े सहित सभी संभागों के कार्यकारी अध्यक्ष (श्री संजय कानुगा, श्री उत्तमचंद भंडारी, श्री पवन अग्रवाल, श्री राजू दुग्गड़, श्री राजेश सोनी) और बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह व जिला सचिव श्री दीपक सोनी पूरी टीम के साथ जुटे हुए हैं।

व्यवस्था प्रभारी: पंकज पारेख, राजेश शाह, अजय सराफ, प्रमोद वर्मा, नवनाथ आवले, सूरज सोनी, शशांक स्वर्णकार, राजू पारेख एवं सज्जन सोनी।

सहयोगी संगठन: बिलासपुर सराफा एसोसिएशन सहित तखतपुर, सीपत, मरवाही, बेलतरा, चकरभाठा, कोटा, बिल्हा-सरगांव और रतनपुर सराफा एसोसिएशन।

#️⃣

Leave a Comment