Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत

Share:

Indian Railways :  रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक बेहद काम की खबर है। रेलवे बोर्ड ने पेंशन मिलने की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। // आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// बोर्ड ने विशाखापत्तनम स्थित साउथ कोस्ट रेलवे (SCoR) के प्रिंसिपल फाइनेंशियल एडवाइजर (PFA) को सीधे ‘पेंशन पेमेंट ऑर्डर’ (PPO) जारी करने का अधिकार दे दिया है।

Àdvt

रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में 15 मई 2026 को एक आधिकारिक सर्कुलर जारी कर इसकी जानकारी दी है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

क्या होता है PPO और क्यों है जरूरी?

एक सरकारी कर्मचारी के लिए रिटायरमेंट के बाद उसकी पेंशन ही बुढ़ापे का सबसे बड़ा सहारा होती है। लेकिन पेंशन शुरू होने के लिए ‘पेंशन पेमेंट ऑर्डर’ यानी PPO सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। बिना PPO के बैंक किसी भी रिटायर्ड कर्मचारी की पेंशन शुरू नहीं कर सकते। // आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// आसान शब्दों में कहें, तो यह वो चाबी है जिसके बिना पेंशन का खाता नहीं खुलता।

क्या हुआ है नियमों में बदलाव?

रेलवे बोर्ड ने ‘पब्लिक सेक्टर बैंकों के जरिए रेलवे पेंशन भुगतान की मौजूदा योजना’ में बदलाव किया है। //आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// इसके लिए ‘इंडियन रेलवे कोड फॉर एकाउंट्स डिपार्टमेंट’ के चैप्टर X के एनेक्सचर II-J में सुधार किया गया है।

बोर्ड ने ‘एडवांस्ड करेक्शन स्लिप नंबर 59’ जारी करके पेंशन जारी करने वाले अधिकृत कार्यालयों की लिस्ट में अब ‘प्रिंसिपल फाइनेंशियल एडवाइजर/साउथ कोस्ट रेलवे/विशाखापत्तनम’ का नाम भी जोड़ दिया है।

पेंशनर्स को इससे क्या फायदा होगा?

अब तक साउथ कोस्ट रेलवे के तहत रिटायर होने वाले कर्मचारियों को PPO के लिए दूसरे अधिकृत रेल दफ्तरों पर निर्भर रहना पड़ता था। // आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// इस वजह से कागजी कार्रवाई में काफी समय लग जाता था और अक्सर पेंशन शुरू होने में देरी हो जाती थी।

अब विशाखापत्तनम के अपने फाइनेंस विभाग को यह पावर मिलने से फाइलों का चक्कर कम होगा। साउथ कोस्ट रेलवे जोन के कर्मचारियों की पेंशन से जुड़े कागजात अब स्थानीय स्तर पर ही फटाफट तैयार हो सकेंगे, जिससे रिटायर होते ही बिना किसी देरी के समय पर पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।

क्या पेंशन के पैसों में भी बढ़ोतरी होगी?

इस बदलाव को लेकर किसी भी तरह के भ्रम में न रहें। यह पूरी तरह से एक प्रशासनिक और कागजी प्रक्रिया को दुरुस्त करने का फैसला है। इसका पेंशन की राशि, एरियर (बकाया), महंगाई राहत (DR) या किसी भी अन्य पेंशन लाभ में बढ़ोतरी से कोई लेना-देना नहीं है। पेंशन के नियम और मिलने वाले पैसे पहले जैसे ही रहेंगे, बस उसे आप तक पहुंचाने का रास्ता छोटा और आसान कर दिया गया है।

📍

Leave a Comment

latest news