Latest News
‘ यह मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है…’ जब नॉर्वेजियन पत्रकार ने पूछा मानवाधिकार पर सवाल, तो IFS सिबी जॉर्ज ने 5000 साल के इतिहास से दिया करारा जवाब! ⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड! रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा शर्मनाक: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों ने निकाला ‘जुलूस’, गाड़ियों के काफिले के साथ किया भव्य स्वागत बस्तर में ‘लाल आतंक’ का अंत : अमित शाह ने किया नक्सल-मुक्त भारत का शंखनाद, आदिवासियों के लिए बड़े डेयरी नेटवर्क की घोषणा
Home » खेल » ⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड!

⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड!

Share:

क्रिकेट जगत में आया ‘वैभव’ का जलवा, महज़ 38 गेंदों में पलट दिया पूरा मैच

नई दिल्ली/मुंबई 20 मई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार की रात एक ऐसा इतिहास लिखा गया, जिसने पूरे विश्व क्रिकेट को हैरत में डाल दिया है।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) राजस्थान की टीम को टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए एक चमत्कारी पारी की जरूरत थी, और यह चमत्कार कर दिखाया भारत के नए ‘छोटू उस्ताद’ वैभव सूर्यवंशी ने।

वैभव ने मैदान पर कदम रखते ही ऐसा गदर मचाया कि विरोधी टीम के गेंदबाज असहाय नजर आए। शुरुआत में थोड़ा संभलकर खेलते हुए उन्होंने अपनी पहली 10 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने दर्शकों को अपनी सीटों से उठने पर मजबूर कर दिया। वैभव ने अगली 28 गेंदों पर 88 रनों की तूफानी आतिशबाजी कर डाली।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) उन्होंने कुल 38 गेंदों में 93 रनों की हैरतअंगेज पारी खेलकर मैच को एकतरफा अंदाज में राजस्थान की झोली में डाल दिया।

Advt

50 साल तक कोई नहीं तोड़ पाएगा यह ‘विराट’ रिकॉर्ड!

इस पारी के दौरान शुरुआती 8 रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी ने (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) IPL के इतिहास का वो ‘सुपर से ऊपर’ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जिसे अगले 50 सालों तक तोड़ पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बड़े चमत्कार से कम नहीं होगा।

वैभव सूर्यवंशी अब IPL के 19 साल के इतिहास में एक ही सीजन के भीतर 500 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं।

खास बात यह है कि वैभव ने यह अविश्वसनीय कारनामा महज 15 साल और 26 दिन की उम्र में कर दिखाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पृथ्वी शॉ के नाम था, जिन्होंने 19 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल किया था। (आप पढ़ रहे द खटिया खड़ी न्यूज) अब इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए किसी भी खिलाड़ी को 15 साल 25 दिन की उम्र से पहले एक सीजन में 500 रन बनाने होंगे, जो नामुमकिन सा लगता है।

IPL में सबसे कम उम्र में 500 रन बनाने वाले ‘टॉप-5’ बाहुबली:

बल्लेबाज उम्र (500 रन पूरे करने पर)
👑 वैभव सूर्यवंशी 15 साल, 26 दिन
🥈 पृथ्वी शॉ 19 साल, 164 दिन
🥉 संजू सैमसन 19 साल, 195 दिन
🏅 ऋषभ पंत 19 साल, 220 दिन
🏅 इशान किशन 19 साल, 295 दिन

 📍

Leave a Comment