Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » इंटरनेशनल » दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियां: BJP नंबर-1 पर बरकरार, जानिए दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?

दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टियां: BJP नंबर-1 पर बरकरार, जानिए दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन?

Share:

 [Global Politics] नई दिल्ली 1 जुलाई : भारतीय जनता पार्टी (BJP) करीब 14 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में शीर्ष पर बनी हुई है। पिछले एक दशक में बूथ स्तर तक चलाए गए मजबूत सदस्यता अभियानों के कारण भाजपा ने यह मुकाम हासिल किया है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन सी पार्टियां हैं? (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) अगर आप सोच रहे हैं कि दूसरे नंबर पर कांग्रेस है, तो आप गलत हैं।

Advt

चीन की CPC दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर

हालिया अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।(आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) अपने 105वें स्थापना दिवस से पहले जारी आंकड़ों में CPC ने बताया कि साल 2024 के अंत तक उसके सदस्यों की संख्या 10.129 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जिसमें पिछले एक साल में ही 10 लाख नए सदस्य जुड़े हैं।

वहीं, दुनिया के सबसे पुराने राजनीतिक दलों में से एक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस सूची में तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस के सदस्यों की अनुमानित संख्या करीब 5.5 करोड़ है। हालांकि, पार्टी आधिकारिक तौर पर इसकी विस्तृत जानकारी साझा नहीं करती है।

सदस्य संख्या के आधार पर दुनिया की टॉप 10 पार्टियां

रैंक राजनीतिक पार्टी (देश) सदस्यों की संख्या
1 भाजपा (भारत) ~14 करोड़
2 सीपीसी (चीन) ~10.12 करोड़
3 कांग्रेस (भारत) ~5.5 करोड़ (अनुमानित)
4 डेमोक्रेटिक पार्टी (अमेरिका) 4.5 से 4.8 करोड़
5 रिपब्लिकन पार्टी (अमेरिका) 3.5 से 3.8 करोड़
6 वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया (उत्तर कोरिया) 65 से 70 लाख
7 कम्युनिस्ट पार्टी (वियतनाम) 54 लाख
8 पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पाकिस्तान) 23 से 24 लाख
9 अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस (दक्षिण अफ्रीका) 13 से 14 लाख

(स्रोत: PTI और इंटरनेशनल रिपोर्ट्स)

चीन की CPC में किस वर्ग के कितने सदस्य?

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) द्वारा जारी डेमोग्राफिक आंकड़ों के अनुसार, पार्टी का सामाजिक आधार काफी विविध है:

  • शिक्षा: कुल सदस्यों में से करीब 59% (5.97 करोड़) सदस्य जूनियर कॉलेज या उससे अधिक शिक्षित हैं।

  • महिलाएं: पार्टी में महिला सदस्यों की हिस्सेदारी 31.5% है।

  • अल्पसंख्यक: अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्यों की हिस्सेदारी 7.8% है।

  • मुख्य आधार: मजदूर और किसान आज भी इस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं।

📍

Leave a Comment

latest news