Latest News
🚨 छत्तीसगढ़ में सनसनी: जांजगीर से ISI का संदिग्ध स्लीपर सेल गिरफ्तार, देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डेटा लीक करने का आरोप कोरबा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में युवक की हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद
Home » राजनीति » ममता का ‘महायुद्ध’: कालीघाट बैठक में कड़े तेवर, क्या बंगाल में फिर मचेगा सियासी बवाल?

ममता का ‘महायुद्ध’: कालीघाट बैठक में कड़े तेवर, क्या बंगाल में फिर मचेगा सियासी बवाल?

Share:

 West Bengal Politics :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की सियासत में उबाल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हार के बावजूद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के तेवर अभी भी बेहद तीखे हैं। बुधवार को कालीघाट स्थित अपने आवास पर नवनिर्वाचित विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई आपात बैठक में ममता बनर्जी ने आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

Advt

इस्तीफे से इनकार और ‘राष्ट्रपति शासन’ की चुनौती

ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “वे चाहें तो मुझे हटा दें या राष्ट्रपति शासन लगा दें, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगी।” आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

सुप्रीम कोर्ट से लेकर ICJ तक जाने की तैयारी

चुनावी नतीजों को ‘धांधली’ करार देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा को कम से कम 100 सीटों पर गलत तरीके से जिताया गया है। /आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज/ उन्होंने ईवीएम (EVM) की पारदर्शिता पर सवाल उठाए और कहा कि वे इन नतीजों को सुप्रीम कोर्ट और जरूरत पड़ने पर अंतरराष्ट्रीय अदालत (ICJ) में भी चुनौती देंगी।

आयोग पर निशाना और ‘गद्दारों’ की पहचान

ममता ने सीधा हमला चुनाव आयोग पर बोला। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई भाजपा से नहीं बल्कि आयोग से थी, जिसने जनादेश की ‘लूट’ में मदद की। बैठक में उन्होंने पार्टी के भीतर मौजूद ‘विभीषणों’ (गद्दारों) की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

शपथ ग्रहण के दिन गूंजेगा रवींद्र संगीत

भाजपा के 9 मई को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के विरोध में ममता ने अनोखा तरीका चुना है। उस दिन राज्य के सभी टीएमसी कार्यालयों में रवींद्र संगीत बजाया जाएगा।

11 विधायकों की गैरमौजूदगी: नया सस्पेंस

इस अहम बैठक में 11 नवनिर्वाचित विधायकों के न पहुंचने से पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया है। सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि क्या ये विधायक भाजपा के संपर्क में हैं या कोई नया खेल होने वाला है?

अभिषेक की तारीफ और नई रणनीति

कठिन समय में कड़ी मेहनत के लिए ममता ने अभिषेक बनर्जी की तारीफ की। अभिषेक ने भी स्पष्ट किया कि वे ‘दीदी’ के साथ साये की तरह खड़े रहेंगे। साथ ही, उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव बाद होने वाली हिंसा की शिकायतों के लिए ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करने की सलाह दी है।

।।।

Leave a Comment

latest news