Latest News
छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर 🌾 PM-किसान योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले ₹490 करोड़
Home » धर्म » सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: पाली शिव मंदिर में होगा भव्य आयोजन, “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” का मनेगा उत्सव

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: पाली शिव मंदिर में होगा भव्य आयोजन, “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” का मनेगा उत्सव

Share:

कोरबा, 06 मई 2026

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार, आगामी 11 मई 2026 को सोमनाथ में आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम’ के उपलक्ष्य में कोरबा जिले में भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के तहत जिले के ऐतिहासिक पाली शिव मंदिर में एक विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Advt

इस अवसर पर न केवल जिला स्तर पर, बल्कि ग्राम पंचायत, ब्लॉक और तहसील स्तर के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तिपूर्ण सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन को सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक महत्व से जोड़ा जाएगा।

युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर प्रशासन द्वारा छात्रों और युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में विशेष गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसके अंतर्गत ‘सोमनाथ संवाद’, सेमिनार और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिससे नई पीढ़ी को भारतीय विरासत और स्वाभिमान के इस पर्व से रूबरू कराया जा सके।

।।।

Leave a Comment

latest news