Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » Uncategorized » बंगाल में चुनावी जीत के बाद खूनी खेल: सुवेंदु अधिकारी के PA की गोलियों से भूनकर हत्या, मध्यग्राम में सनसनी

बंगाल में चुनावी जीत के बाद खूनी खेल: सुवेंदु अधिकारी के PA की गोलियों से भूनकर हत्या, मध्यग्राम में सनसनी

Share:

कोलकाता/मध्यग्राम 7 मई : पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के ठीक दो दिन बाद राज्य में एक बार फिर राजनीतिक रक्तपात शुरू हो गया है। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उन पर करीब 4 राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना का विवरण

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंद्रनाथ रथ जब मध्यग्राम के एक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे उनके सिर और सीने में लगी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

TMC पर लगा आरोप

भारतीय जनता पार्टी ने इस जघन्य हत्याकांड का सीधा आरोप तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। भाजपा का कहना है कि बंगाल में अपनी हार से बौखलाई TMC अब ‘बदले की राजनीति’ पर उतर आई है और भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। सुवेंदु अधिकारी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

इलाके में भारी तनाव

हत्या की खबर फैलते ही मध्यग्राम और आसपास के इलाकों में तनाव फैल गया है। भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और केंद्रीय बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

।।।

latest news