Latest News
छत्तीसगढ़ की राजनीति में आधी रात का ‘हाई वोल्टेज ड्रामा’: सीएम हाउस में मंत्रियों की इमरजेंसी एंट्री, क्या गिरने वाली है कुछ पर गाज? छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IFS अधिकारियों के तबादले, 7 वन अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी बिजली दरों में वृद्धि जनविरोधी, सरकार तत्काल वापस ले फैसला: जयसिंह अग्रवाल बिलासपुर में ‘सिंघम’ एक्शन: कबाड़ की आड़ में गुंडागर्दी करने वालों की पुलिस ने निकाली हेकड़ी! : 🏠 दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों-शिक्षकों को मिलेगी आवासीय सुविधा: DMF से ₹5 करोड़ से अधिक के कार्य स्वीकृत कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात: सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर बदला गया पावर ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से मिलेगी मुक्ति
Home » राजनीति » बंगाल चुनाव परिणाम 2026: ‘दीदी टाटा, गुडबाय’… क्या सच साबित हुई अमित शाह की 12 दिन पुरानी भविष्यवाणी?

बंगाल चुनाव परिणाम 2026: ‘दीदी टाटा, गुडबाय’… क्या सच साबित हुई अमित शाह की 12 दिन पुरानी भविष्यवाणी?

Share:

नई दिल्ली 4 मई 2026 : पश्चिम बंगाल की सियासत के लिए आज यानी 4 मई 2026 का दिन किसी बड़े उलटफेर से कम नजर नहीं आ रहा है। जैसे ही दोपहर के 12:30 बजे, सोशल मीडिया से लेकर बंगाल की गलियों तक गृहमंत्री अमित शाह का एक पुराना वीडियो ‘आग’ की तरह फैल गया। चुनावी नतीजों के बीच शाह का वह सटीक आकलन अब चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है, जिसे उन्होंने महज 12 दिन पहले सार्वजनिक मंच से साझा किया था। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।


दमदम की वो सभा और शाह का ‘सटीक टाइम-टेबल’

याद दिला दें कि यह पूरा मामला 22 अप्रैल 2026 का है। दमदम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आत्मविश्वास के साथ बंगाल चुनाव के नतीजों का एक ‘टाइम-टेबल’ पेश किया था। उन्होंने मंच से दहाड़ते हुए कहा था: आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

“भाइयों-बहनों, 4 मई को सुबह काउंटिंग चालू होगी। 8 बजे बैलेट बॉक्स खुलना शुरू होगा। 9 बजे पहला राउंड, 10 बजे दूसरा राउंड… और दोपहर 1 बजे तक काउंटिंग समाप्त, दीदी टाटा गुडबाय!


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘भविष्यवाणी’ का वीडियो

आज जब मतगणना के रुझानों में ‘कमल’ खिलता दिख रहा है, तो बीजेपी समर्थक शाह के इस पुराने वीडियो को उनकी राजनीतिक दूरदर्शिता और सटीक रणनीति के प्रमाण के तौर पर पेश कर रहे हैं। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

  • रुझानों का असर: 12:30 बजते ही जैसे-जैसे परिणाम स्पष्ट होने लगे, शाह का ‘1 बजे वाला प्रेडिक्शन’ इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा।

  • समर्थकों का उत्साह: बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि शाह ने जिस समय पर ममता बनर्जी की विदाई की बात कही थी, रुझान बिल्कुल उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

बंगाल के इस ‘चुनावी दंगल’ में शाह का यह बयान केवल एक भाषण नहीं, बल्कि अब एक ऐतिहासिक मोड़ बन गया है।/आप  पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज/क्या वाकई 1 बजते-बजते बंगाल की सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा? सबकी नजरें अब चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़ों पर टिकी है।

Leave a Comment