Latest News
छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद सियासी घमासान: सुधांशु त्रिवेदी बोले— ‘जंगल से नक्सलवाद गया, पर दिल्ली में ‘दिमागी नक्सल’ बाकी’ रात को सोते समय पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? जानिए कारण, राहत के उपाय और कब लें डॉक्टर की सलाह
Home » शिक्षा » पेपर लीक का बड़ा झटका: कोरबा जिले के 9516 परीक्षार्थियों की 12वीं हिंदी की परीक्षा निरस्त, अब 10 अप्रैल को होगी दोबारा परीक्षा

पेपर लीक का बड़ा झटका: कोरबा जिले के 9516 परीक्षार्थियों की 12वीं हिंदी की परीक्षा निरस्त, अब 10 अप्रैल को होगी दोबारा परीक्षा

Share:

कोरबा, 25 मार्च 2026 :  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए 14 मार्च को आयोजित हुई कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए इस निर्णय के बाद अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी। माशिमं के इस फैसले से कोरबा जिले के भी  छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पेपर लीक होने के कारण लिया गया कड़ा फैसला मंडल के सचिव ने बताया कि परीक्षा निरस्त करने का मुख्य कारण प्रश्न पत्र का लीक होना है। 14 मार्च को परीक्षा संपन्न होने के बाद 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया पर ‘सेट-बी’ के प्रश्न पत्र लीक होने का दावा किया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने में शिकायत और सिटी कोतवाली में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई थी। जांच के उपरांत मंडल ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा को ही शून्य घोषित कर दिया।

जिले के 9516 छात्र अब दोबारा देंगे परीक्षा इस फैसले का सीधा असर कोरबा जिले के 9516 पंजीकृत छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा देकर आगे के विषयों की तैयारी में जुटे थे, उन्हें अब फिर से हिंदी विषय की मेहनत करनी होगी। न केवल कोरबा बल्कि पूरे प्रदेश के लाखों परीक्षार्थियों को अब 10 अप्रैल की नई समय-सारणी के अनुसार तैयारी करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

अभिभावकों और छात्रों में बढ़ी चिंता बोर्ड परीक्षा के बीच इस तरह पेपर लीक और परीक्षा निरस्त होने से छात्रों के मानसिक तनाव में बढ़ोतरी हुई है। जिले के शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि दोबारा तैयारी करना छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन निष्पक्ष परीक्षा के लिए यह कदम अनिवार्य था।


।।।