Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » व्यवसाय » IPL का सबसे बड़ा धमाका: 16,700 करोड़ में बिकी RCB, बिड़ला और टाइम्स ग्रुप बने नए मालिक

IPL का सबसे बड़ा धमाका: 16,700 करोड़ में बिकी RCB, बिड़ला और टाइम्स ग्रुप बने नए मालिक

Share:

बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिकाना हक को लेकर एक ऐतिहासिक सौदा हुआ है। मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को अब नए निवेशकों के एक बड़े कंसोर्टियम (समूह) ने करीब 16,706 करोड़ रुपये (1.78 बिलियन डॉलर) में खरीद लिया है। इस कंसोर्टियम में आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं।

यह सौदा यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (डिएगो की सहायक कंपनी) के साथ मंगलवार को पूरा हुआ। इस डील की सबसे खास बात यह है कि इसमें आरसीबी की पुरुष टीम के साथ-साथ महिला प्रीमियर लीग (WPL) की टीम की भी 100% हिस्सेदारी ट्रांसफर की गई है। अब दोनों टीमों का संचालन इसी नए समूह के पास होगा।

आर्यमान बिड़ला संभालेंगे जिम्मेदारी नई ओनरशिप के तहत आर्यमान विक्रम बिड़ला को टीम का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जबकि टाइम्स ग्रुप के सत्यान गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका में होंगे। इस समूह में बोल्ट वेंचर्स के डेविड ब्लिट्जर और ब्लैकस्टोन के वायरल पटेल भी मुख्य हिस्सेदार हैं। हालांकि, इस सौदे को अभी बीसीसीआई (BCCI), कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और अन्य नियामक संस्थाओं से अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

क्रिकेट जगत में बड़ा बदलाव इस अधिग्रहण पर कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि आरसीबी जैसी प्रतिष्ठित टीम का हिस्सा बनना गर्व की बात है। वहीं सत्यान गजवानी ने इस ब्रांड को वैश्विक स्तर पर ले जाने का संकल्प जताया। गौरतलब है कि इसी दिन राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में भी बदलाव हुआ है, जिसे अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी ने खरीदा है। एक ही दिन में आईपीएल की दो बड़ी टीमों का बिकना क्रिकेट इतिहास की बड़ी घटना मानी जा रही है।

।।।

Leave a Comment

latest news