Latest News
वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप साजिश का पर्दाफाश: बालको चिमनी हादसे के गवाह को होटल में छिपाया, आरोपी के साथ धराया!
Home » देश » ‘गांधी’ तो हमारे पास हैं, कांग्रेस के पास तो ‘फर्जी’ वाले हैं: लखनऊ में बरसे कुमार विश्वास

‘गांधी’ तो हमारे पास हैं, कांग्रेस के पास तो ‘फर्जी’ वाले हैं: लखनऊ में बरसे कुमार विश्वास

Share:

लखनऊ: अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए मशहूर कवि और पूर्व नेता डॉ. कुमार विश्वास ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान, जहाँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद थे, कुमार विश्वास ने कांग्रेस की विचारधारा, इतिहास और गांधी परिवार की विरासत पर जमकर तंज कसे।

‘बाहर बैठे थे पटेल, भाजपा ने उठा लिया’

कुमार विश्वास ने कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने महापुरुषों की कद्र नहीं की। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, “कांग्रेस इतनी चतुर है कि उसने अपने कार्यालय के बाहर एक पुरखा (सरदार पटेल) को बिठा रखा था। जब तक पटेल बाहर बैठे रहे, कांग्रेस ने सुध नहीं ली, फिर भाजपा वालों ने उन्हें अपना लिया। अब कांग्रेस दावा करती है कि पटेल हमारे थे।”

‘असली गांधी’ बनाम ‘फर्जी गांधी’

महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए विश्वास ने भाजपा को सलाह दी कि उन्हें अब गांधी जी को भी पूरी तरह अपना लेना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया, “गांधी जी स्वदेशी की बात करते हैं, आयुर्वेद और गीता की बात करते हैं, खादी पहनते हैं। यह सब वही तो है जो भाजपा कहती है।” इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस पर सबसे बड़ा प्रहार करते हुए कहा, “कांग्रेस के पास तो पहले से ही तीन ‘फर्जी’ गांधी हैं, ऐसे में असली गांधी को लेने में भाजपा को क्या झिझक?” इस टिप्पणी पर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा।

तीन पीढ़ियों की राजनीति: अटल, मोदी और योगी

कुमार विश्वास ने देश की राजनीतिक कार्यशैली को तीन पीढ़ियों के उदाहरण से कुछ इस तरह समझाया:

  • अटल बिहारी वाजपेयी: “अटल जी कहते थे कि अगर कोई घर में कूड़ा फेंके, तो उसे खुद साफ कर लो।”

  • पीएम नरेंद्र मोदी: “मोदी जी कहते हैं कि जिसने कूड़ा फेंका है, सफाई भी उसी से करवाओ।”

  • सीएम योगी आदित्यनाथ: “योगी जी का अंदाज अलग है, वो कहते हैं पहले कूड़ा साफ करो और फिर कूड़ा फेंकने वाले का ही इंतजाम कर दो।”

परिवारवाद पर तीखा प्रहार

कुमार विश्वास ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पार्टी सिर्फ ‘नानाजी, पापाजी, मम्मीजी और चाचीजी’ के चक्रव्यूह में फंसी रही। इसी चक्कर में उन्होंने अपने ही बड़े नेताओं और देश की असली विरासत को हाशिए पर धकेल दिया।

Leave a Comment