Latest News
पुलिस के नाम पर डरा-धमकाकर 5 लाख की उगाही करने वाला चांपा निवासी आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार, साथी फरार आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, देश की युवा पीढ़ी को सच्चाई बताना जरूरी: विधायक अनुज शर्मा ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका: अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव, ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी कोरबा : डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट!
Home » कोरबा » अटल परिसर के लोकार्पण के साथ कोरबा में मना सुशासन दिवस: मंत्री लखनलाल देवांगन ने अटल जी को बताया छत्तीसगढ़ का भाग्यविधाता

अटल परिसर के लोकार्पण के साथ कोरबा में मना सुशासन दिवस: मंत्री लखनलाल देवांगन ने अटल जी को बताया छत्तीसगढ़ का भाग्यविधाता

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़ 26 दिसंबर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के अवसर पर कोरबा को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। शहर के नवनिर्मित अटल परिसर में आयोजित भव्य समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने अटल जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।

“अटल जी के सपनों को साकार कर रहे मोदी-साय”

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व शब्दों की सीमाओं से परे है। उन्हीं की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज छत्तीसगढ़ एक पृथक राज्य के रूप में प्रगति पथ पर अग्रसर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘डबल इंजन’ सरकार अटल जी के सुशासन के संकल्पों को घर-घर पहुँचा रही है।

प्रदेश के आधुनिक केंद्रों में शामिल हुआ कोरबा का ‘अटल परिसर’

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से कोरबा के नव-निर्मित अटल परिसर का विधिवत लोकार्पण किया। मंत्री श्री देवांगन ने इसे जिले की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर बना यह परिसर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ और आधुनिक केंद्रों में से एक है, जो क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

सुशासन सप्ताह: 162 समस्याओं का तत्काल समाधान, 3.5 करोड़ की सड़कों की सौगात

प्रशासनिक उपलब्धियों का ब्यौरा देते हुए नगर निगम आयुक्त  आशुतोष पांडेय ने बताया कि 19 से 25 दिसंबर तक आयोजित ‘सुशासन सप्ताह’ के तहत जिले में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में कुल 618 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 162 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर जनता को राहत दी गई। इसी कड़ी में मंत्री श्री देवांगन ने विकास कार्यों की घोषणा करते हुए जिले में 3.5 करोड़ रुपये की नई सड़कों को स्वीकृति प्रदान करने की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

इस गरिमामय अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी,, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सभापति  नूतन सिंह ठाकुर , अशोक चावलानी सहित अनेक पार्षदगण और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने रायपुर से प्रसारित मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन को सुना और सुशासन की शपथ ली।

Leave a Comment

latest news