Latest News
## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग शोक समाचार: धीरज राकेचा  की धर्मपत्नी श्रीमती हेमा राकेचा का आकस्मिक निधन सीएम विष्णु देव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नई टीम, मुख्यमंत्री ने कहा— ‘शासन और जनता के बीच मजबूत सेतु हैं पत्रकार’ छत्तीसगढ़ की धरती उगल रही हीरा! महासमुंद में मिले ‘जेम क्वालिटी’ के 5 बेशकीमती हीरे, देश-दुनिया में मचेगी धूम 💎
Home » कोरबा » कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग

कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग

Share:

कोरबा 23 जून । कोरबा शहर के हृदय स्थल ट्रांसपोर्ट नगर के समीप स्थित ‘कुआं भट्ठा’ मोहल्ले में मंगलवार की सुबह उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब बिलासपुर से आए राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जमीन की नापजोख करने पहुंचे। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरी बस्ती एकजुट हो गई और लोगों ने जमीन भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सर्वे का उग्र विरोध शुरू कर दिया।

Advt

तीन दशकों का आशियाना, सरकारी सुविधाओं के बाद भी बेदखली का डर

कुआं भट्ठा बस्ती में लोग पिछले 25 से 50 वर्षों से सपरिवार रह रहे हैं। स्थानीय निवासी कमलेश साहनी ने बताया कि वे लोग बीते तीन दशकों से यहाँ घर बनाकर रह रहे हैं। उन्हें शासन से पट्टा भी मिला हुआ है और नगर निगम द्वारा बिजली, पानी जैसी तमाम बुनियादी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके बावजूद जमीन के कारोबारी फर्जीवाड़ा कर उन्हें बेदखल करने की कोशिशों में जुटे हैं।

कागजातों में हेराफेरी का गंभीर आरोप

बस्ती के बुजुर्ग देवी प्रसाद शर्मा और स्थानीय निवासी जाकिर ने बताया कि यह जमीन मूल रूप से सरकारी है, जिसे पूर्व में SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) ने खदान के लिए अधिग्रहित किया था। बाद में इसे वापस किया गया। अब इसी का फायदा उठाकर कुछ रसूखदार लोग राजस्व रिकॉर्ड्स में हेराफेरी कर सरकारी जमीन को अपने नाम पर हड़पना चाहते हैं।

खसरे का खेल: कमलेश साहनी के मुताबिक, भू-माफिया खसरा क्रमांक 188 ‘ख’ को 188 ‘का’ बताकर धोखे से बस्ती की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों ने संभाला मोर्चा, प्रशासन से गुहार

तनाव की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पूर्व पार्षद और पार्षद पति शैलेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासनिक सर्वे का कड़ा विरोध करते हुए कहा:

“सरकारी जमीन पर बसी इस गरीब बस्ती को उजाड़कर कब्जा करने की नीयत से कुछ लोग घिनौना खेल खेल रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।”

बार-बार बाहरी लोगों और भू-माफियाओं की धमकियों से परेशान कुआं भट्ठा के निवासियों ने अब स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से न्याय की गुहार लगाई है। बस्तीवासियों की मांग है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे उनका आशियाना उजाड़ने पर आमादा लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

latest news