Latest News
छत्तीसगढ़: साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नगरीय प्रशासन विभाग में 37 अधिकारियों के तबादले 🔥 बड़ी खबर: IAS समीर विश्नोई के ‘बेनामी साम्राज्य’ पर चला कानून का डंडा, करोड़ों की संपत्ति कुर्क! बिलासपुर हाउसिंग बोर्ड में ‘गजनी’ रिटर्न्स: फाइल ढूंढने के लिए युवक ने खिलाई बादाम, वीडियो देख चकराया विभाग का दिमाग! दुनिया का दूसरा सबसे गर्म शहर बना राजनांदगांव! क्या आप जानते हैं नंबर 1 पर कौन है? समाज के लिए धड़कती यादें: पत्रकार स्व. रमेश पासवान की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब लगाएगा रक्तदान शिविर किडनी ट्रांसप्लांट के लिए रायपुर में बना पहला ‘ग्रीन कॉरिडोर’: 15 मिनट में एम्बुलेंस ने पार किया शहर, बचाई गई जान
Home » छत्तीसगढ़ » Chhatisgarh: ISIS से तार जुड़े होने का संदेह, चार नाबालिगो से पूछताछ

Chhatisgarh: ISIS से तार जुड़े होने का संदेह, चार नाबालिगो से पूछताछ

Share:

 

भिलाई नगर। आतंकी संगठन आईएसआईएस के नेटवर्क से जुड़ने के संदेह में चार नाबालिगों से आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) ने पूछताछ की है। चारों नाबालिग भिलाई के सुपेला इलाके के रहने वाले बताए जा रहे है।

 

ये सभी नाबालिग पहले पकड़े गए दो किशोरों से जुड़े पाए गए थे। इन नाबालिगों को एटीएस बुधवार की सुबह पूछताछ के लिए ले गई थी। उसके 48 घंटे बाद गुरुवार की रात परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जिन बच्चों से एटीएस ने पूछताछ की, वो पूर्व में एटीएस के हत्थे चढ़े नाबालिगों से संपर्क में थे। एटीएस के अफसरों ने नाबालिगों से पूछताछ करने और उसके बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द करने की पुष्टि की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए किशोर आतंकी संगठन के ‘ट्रेनिंग फेज’ के अंतिम चरण में थे। वे भारत के खिलाफ नफरत और हिंसक विचारों से भरे हुए थे और किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे। उन्होंने 100 से अधिक लड़कों का एक ऑनलाइन ग्रुप बना लिया था। एटीएस अब इस ग्रुप में जुड़े बाकी नाबालिगों की तलाश में है, क्योंकि कई बच्चे अभी भी इस नेटवर्क के संपर्क में हो सकते हैं।

 

अधिकारियों के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार हुए नाबालिग किशोरों को ऐसे हिंसक ऑनलाइन गेम भेजे जाते थे, जिनमें टास्क के नाम पर हमले जैसी गतिविधियों की नकली ट्रेनिंग दी जाती थी। इसके अलावा उन्हें डार्क वेब, वीपीएन, एन्क्रिप्टेड साइट्स और कोड लैंग्वेज का इस्तेमाल सिखाया गया। मोबाइल डेटा की फॉरेंसिक जांच में दर्जनों कोड-वर्ड, हटाई गई चैट, संदिग्ध ग्रुप कॉल और कट्टरपंशी कंटेंट मिले हैं।

एटीएस ने इन किशोरों से करीब दो साल पहले संदिग्ध गतिविधियों के चलते पूछताछ की थी। इसके बाद उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर साइलेंट सर्विलांस जारी था। जैसे ही तकनीकी प्रमाण मजबूत हुए, कार्रवाई कर इन्हें पकड़ लिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि यह मॉड्यूल छत्तीसगढ़ में युवाओं को टारगेट कर रहा था। उनके परिजनों को इस गतिविधि की बिल्कुल जानकारी नहीं थी। पढ़ाई के लिए दिए गए मोबाइल, लैपटॉप और टैबलेट का इस्तेमाल ISIS नेटवर्क से संपर्क के लिए किया जा रहा था। इंस्टाग्राम की फेक आईडी से नियमित चैट होती थी, जिन्हें बाद में डिलीट कर दिया जाता था।

Leave a Comment