Latest News
बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप
Home » कोरबा » दीपका खदान में सीबीआई की जांच: मालगांव अधिग्रहण की अनियमितताओं पर तेज हुई कार्रवाई

दीपका खदान में सीबीआई की जांच: मालगांव अधिग्रहण की अनियमितताओं पर तेज हुई कार्रवाई

Share:

 

कोरबा: दीपका खदान क्षेत्र में इस समय हलचल तेज है। सीबीआई की विशेष टीम पिछले एक सप्ताह से SECL दीपका क्षेत्र में मौजूद रहकर अहम दस्तावेजों की गहन छानबीन कर रही है। जांच का केंद्रबिंदु ग्राम मालगांव का अधिग्रहण है, जिस पर अनियमितताओं की गंभीर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं ।

जांच के दायरे में हरदी बाजार भी

हरदी बाजार, जिसे भविष्य में अधिग्रहित किए जाने की प्रक्रिया जारी है, वह भी अब जांच एजेंसी की खास निगरानी में आ गया है। सीबीआई अधिकारियों ने भूमि रिकार्ड, मुआवजा फाइलें, वित्तीय अनुमोदन, नापजोख से जुड़े मूल दस्तावेज, और अधिग्रहण प्रक्रिया से जुड़े प्रेजेंटेशन सहित कई महत्वपूर्ण कागज़ात की विस्तृत जांच की है।

ग्रामीणों की उम्मीदें

मालगांव के ग्रामीणों का कहना है कि अधिग्रहण के दौरान मुआवजा, प्रक्रिया और पारदर्शिता से जुड़े कई सवाल लंबे समय से उठते रहे हैं। अब सीबीआई की मौजूदगी ने गांवों में उम्मीद जगा दी है कि सालों से लंबित सवालों का जवाब अंततः सामने आ सकता है।

जांच का दायरा बढ़ने के संकेत

सूत्रों का दावा है कि सीबीआई की यह पड़ताल लगातार जारी है। जांच का दायरा बढ़ने की पूरी संभावना है, और टीम जल्द ही फिर से दीपका क्षेत्र का दौरा कर सकती है ।

Leave a Comment