Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » छत्तीसगढ़ » FIR filed against famous Chhattisgarhi actor Manoj Rajput, know what is the matter

FIR filed against famous Chhattisgarhi actor Manoj Rajput, know what is the matter

Share:

 

बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़/रायपुर: भिलाई- दुर्ग शहर के प्रसिद्ध बिल्डर, जमीन व्यापारी और फिल्म अभिनेता मनोज राजपूत के खिलाफ सुपेला थाना में FIR दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने आपराधिक मामलों को छिपाकर गलत तरीके से शपथ पत्र बनाया और पासपोर्ट के लिए अनापत्ति पत्र प्राप्त किया। बाद में जब पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली, तो पासपोर्ट कार्यालय से उनका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया।

मनोज राजपूत के खिलाफ IPC की धारा 420 और पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें दुष्कर्म, धोखाधड़ी और मारपीट शामिल हैं। उनकी आपराधिक गतिविधियों के कारण उन्हें दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में गुंडा-बदमाश सूची में भी शामिल किया गया है।

मनोज राजपूत पर आरोप है कि उन्होंने अपने आपराधिक इतिहास को छिपाने के लिए अपने मूल पते में बदलाव किया और सुपेला थाना क्षेत्र का पता दिखाकर पासपोर्ट बनवाया। जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने पासपोर्ट कार्यालय को सूचित कर उनका पासपोर्ट रद्द करवा दिया।

मनोज राजपूत न केवल एक जमीन व्यापारी हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनेता और निर्माता के रूप में भी जाने जाते हैं। उनके खिलाफ पहले से ही दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है

latest news