Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » कोरबा में दिन दहाड़े गले में चाकू अड़ा कर लूटपाट की कोशिश विफल: परिजनों की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में दिन दहाड़े गले में  चाकू अड़ा कर लूटपाट की कोशिश विफल: परिजनों की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

Share:

Attempt to rob by putting knife on neck in broad daylight in Korba failed: Accused arrested due to alertness of family members

कोरबा/छत्तीसगढ़: कोरबा के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद नगर फेज 2 में शनिवार को दिनदहाड़े एक व्यवसायी के घर में लूटपाट की कोशिश की गई। आरोपी ने घर में घुसकर महिला सदस्यों को धमकाया और रुपये की मांग की, जिससे एक महिला जख्मी हो गई। हालांकि, परिजनों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

*घटना का विवरण*

>- कंप्यूटर व्यवसायी नीलेश भोजसिया भुजाशिया जिनकी निहारिका महानदी कॉम्पलेक्स में कम्प्यूटर चैनल के नाम से  दुकान संचालित है ,के घर में दोपहर को महिला सदस्य मौजूद थे, तभी एक व्यक्ति जबरदस्ती घर में घुस गया और खुद को जरूरतमंद बताकर रुपये की मांग करने लगा।

>- आरोपी ने महिला सदस्यों को धमकाया और चाकू दिखाकर रुपये की मांग की, जिससे एक महिला जख्मी हो गई।

>- घटना के समय पीड़ित महिला बिहार में रहने वाले अपने रिश्तेदार से बातचीत कर रही थी, जिससे उन्हें घटना की जानकारी मिली और उन्होंने तुरंत कोरबा में रहने वाले अपने रिश्तेदार अरुण  को सूचित किया।

*पुलिस कार्रवाई*

>- अरुण  ने अपने साथी के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

>- कोरबा के नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Leave a Comment

latest news