Latest News
पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » कोरबा में मकरजी सीरत कमेटी की बैठक में मिर्जा आसिफ बेग फिर बने अध्यक्ष, सदर ने कहा इस वर्ष भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन मुबारकबाद के लायक रहेगा

कोरबा में मकरजी सीरत कमेटी की बैठक में मिर्जा आसिफ बेग फिर बने अध्यक्ष, सदर ने कहा इस वर्ष भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन मुबारकबाद के लायक रहेगा

Share:

 

Mirza Asif Baig again became the president in the meeting of Makraji Seerat Committee in Korba, Sadar said that this year also the celebration of Jashne Eid Miladunnabi will be worth congratulations

कोरबा, छत्तीसगढ़: मरकजी सीरत कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक सुन्नी मुस्लिम जमात खाना, पुरानी बस्ती में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के आयोजन पर चर्चा करना था, साथ ही कमेटी के नए पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया।

सर्वप्रथम
सर्वप्रथम, मेमन जमात कोरबा के अध्यक्ष हाजी अमीन शेखानी ने पुरानी कमेटी को ही अपना कार्य जारी रखने का प्रस्ताव रखा। इस पर आसपास की मस्जिदों के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताई और मिर्जा आसिफ बेग (निशु) को अध्यक्ष और मोहसिन मेमन को सचिव के पद पर बनाए रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। शेष पदाधिकारियों का चुनाव ये दोनों मिलकर करेंगे।
मरकजी सीरत कमेटी को दिली मुबारकबाद – आरिफ खान
इस अवसर पर नूरी मस्जिद के सदर आरिफ खान ने मरकजी सीरत कमेटी को दिली मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन लंबे समय से मरकजी सीरत कमेटी द्वारा किया जा रहा है और इस वर्ष भी उनका यह आयोजन निश्चित रूप से मुबारकबाद के लायक है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जुलूस पूर्व की भांति नूरी मस्जिद से अपने तय समय पर निकलकर मदीना मस्जिद के लिए रवाना होगा। नूरी मस्जिद ने इस दौरान व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है।

मरकजी सीरत कमेटी को हर तरह से सहयोग किया जाएगा – हाजी अमीन शेखानी

बैठक में मौजूद मेमन जमात के सदर हाजी अमीन शेखानी ने मरकजी सीरत कमेटी द्वारा किए जा रहे इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मिर्जा आसिफ बेग और उनकी टीम जिस जोश-खरोश के साथ जुलूस का आयोजन करती है, वह वाकई तारीफे काबिल है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 1500 वां जश्ने ईद मिलादुन्नबी है, जिसे और भी जोश और खरोश के साथ मनाया जाना चाहिए। हाजी शेखानी ने आश्वासन दिया कि मेमन जमात मरकजी सीरत कमेटी के इस आयोजन में हर तरह से सहयोग करेगी।

जुलूस की तैयारी में हमारा पूरा योगदान रहेगा – शेख सलमान

गौसे आजम मस्जिद, मुड़ापार के सेक्रेटरी शेख सलमान और खजांची रईस खान ने भी बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मरकजी सीरत कमेटी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने आयोजन के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन्हें मरकजी सीरत कमेटी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए उन पर अमल करने की बात कही। शेख सलमान और रईस खान ने कहा कि सीरत कमेटी की कार्यशैली अत्यंत सराहनीय है।

इस वर्ष 1500वां वर्ष होने के कारण इसकी महत्ता और बढ़ जाती है, जिससे मुस्लिम समाज का यकीन अपने उरूज पर होता है। इस अवसर पर गौसे आजम मस्जिद, मुड़ापार के सभी कार्यकारिणी सदस्य और मुड़ापार के लोग मरकजी सीरत कमेटी के इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

 

Leave a Comment