Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी शिव महापुराण कथा का श्रवण करने कोरबा पहुंची ..हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी शिव महापुराण कथा का श्रवण करने कोरबा पहुंची ..हुआ स्वागत

Share:

 

छत्तीसगढ़/कोरबा 17 जुलाई 2025: सीहोर मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शिव उपासक पंडित प्रदीप मिश्रा जी की शिव महापुराण कथा कोरबा में 12 जुलाई से चल रही हैं। आज शिव महापुराण कथा का श्रवण करने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय पहुंची। यहां उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना की और गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। सबसे बड़ी बात यह रही की श्रीमती साय आम श्रद्धालुओं के मध्य बैठकर कथा का श्रवण किया। कथा स्थल पर श्रीमती साय की उपस्थिति ने श्रद्धालुओं में काफी खुशी देखी गई।
इस अवसर पर श्रीमती साय ने अपने सारगर्भित उद्नबोधन में कहा कि यह सबके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है कि भगवान शिव की दिव्य कथा कहने स्वयं पंडित प्रदीप मिश्रा कोरबा की धरती पर पधारे हैं। यहां चल रही शिव भक्ति की धारा से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया है। मैं भी अपने आप को रोक नहीं पाई और कथा श्रवण करने यहां पहुंच गई। मैं आयोजकों को भी इस कथा के आयोजन के लिए बधाई देती हूं ,इस पावन कथा से लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हो रही है।
इससे पूर्व आयोजकों ने श्रीमती साय का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

Leave a Comment

latest news