Latest News
शराब की खरीदारी पर लागू होगा नया नियम, 1,000 रुपये से अधिक के बिल पर डिजिटल पेमेंट अनिवार्य बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा की खुली पोल: अमूल-गोवर्धन घी समेत 9 बड़े प्रतिष्ठानों के सैंपल जांच में फेल *बालको में सस्टेनेबिलिटी माह का समापन, 2,600 से अधिक लोगों ने लिया भाग* चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश इजरायल चुनाव: बंपर वोटिंग के बाद एग्जिट पोल में त्रिशंकु का इशारा, बेंजामिन नेतन्याहू और गादी आइजनकोट में कांटे की टक्कर बैलाडीला की पहाड़ियों पर छाया कुदरती रंग: बचेली और किरंदुल में दिखा अद्भुत नजारा, लालिमा से पटा आसमान
Home » कोरबा » चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश

चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश

Share:

 

*कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश*

कोरबा, 28 अक्टूबर 2026/ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ के संबंध में जारी चेतावनियों तथा जिले में संभावित वर्षा, तेज हवाओं और अन्य प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाया गया है।

कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कुणाल दुदावत ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त शक्तियों और संबंधित शासन निर्देशों के अनुरूप आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, जिला कोरबा की सीमा में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा अन्य संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर 2026 को विद्यार्थियों के लिए एहतियातन अवकाश घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।