Latest News
छत्तीसगढ़ में ‘ब्रेस्ट कैंसर अपडेट 2026’ कॉन्फ्रेंस संपन्न: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कैंसर के प्रति जागरूकता और आधुनिक उपचार पर दिया जोर रायपुर: बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दौरे में सख्त अनुशासन, मंत्रियों को भी गाड़ी और फोन के बिना करनी पड़ी एंट्री “सनातन और हिंदुत्व अलग-अलग”: शाजापुर में बोले दिग्विजय सिंह- सावरकर ने दिया था हिंदुत्व शब्द, संविधान पर भी उठाए सवाल कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के विवादित बयान पर गरमाई सियासत: भूपेश बघेल ने किया बचाव, कहा- ‘इसमें कोई अपमान की बात नहीं’ प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता पर खड़गे की टिप्पणी: सीएम विष्णु देव साय ने जताई कड़ी आपत्ति, सार्वजनिक माफी की मांग छत्तीसगढ़: ढाई-ढाई साल के सीएम फॉर्मूले की चर्चा से कांग्रेस को हुआ नुकसान – टीएस सिंहदेव
Home » राजनीति » “सनातन और हिंदुत्व अलग-अलग”: शाजापुर में बोले दिग्विजय सिंह- सावरकर ने दिया था हिंदुत्व शब्द, संविधान पर भी उठाए सवाल

“सनातन और हिंदुत्व अलग-अलग”: शाजापुर में बोले दिग्विजय सिंह- सावरकर ने दिया था हिंदुत्व शब्द, संविधान पर भी उठाए सवाल

Share:

शाजापुर (मध्य प्रदेश) 26अक्टूबर 2026 Madhya Pradesh Politics : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही पदयात्रा जब शाजापुर पहुंची, तब उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान हिंदुत्व और सनातन धर्म को लेकर बड़ा बयान दिया।

दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह न तो कभी हिंदुत्व के समर्थक थे और न ही आगे कभी रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म और हिंदुत्व दो पूरी तरह अलग अवधारणाएं हैं। उन्होंने कहा, “हिंदुत्व का सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। सनातन धर्म हज़ारों साल पुराना है, जबकि ‘हिंदुत्व’ शब्द वीर सावरकर द्वारा दिया गया था। हमारे सनातन धर्म में कटुता और नफरत के लिए कोई स्थान नहीं है।”

“संविधान खतरे में, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल”

संविधान और मतदान के अधिकारों पर चिंता जताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का संविधान आज खतरे में है। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पर चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि संविधान हर भारतीय को मतदान का अधिकार देता है। मतदाता सूची में नाम जोड़ना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, लेकिन आयोग के पास यह तय करने का अधिकार नहीं है कि कौन भारत का नागरिक है और कौन नहीं।

उन्होंने मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि नोट चोरी और वोट चोरी, दोनों मामलों में ज्ञानेश कुमार की भूमिका रही है।