Latest News
कवर्धा में सराफा व्यापारी से लूट: 6 बदमाशों ने डंडे से हमला कर नकदी और चांदी के जेवरात लूटे बादाम से चमकेगी किस्मत और नींद: नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, जानिए कैसे रातों की करवटें होंगी दूर! पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शिवहर में की बैठक: बूथ स्तर तक सक्रियता और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान पर जोर कोरबा के मासूम गुप्ता ने एमबीए में फाइनेंस एवं एचआर में हासिल किया गोल्ड मेडल, राज्यपाल के हाथों हुआ सम्मान युगांडा: 15 सालों में 38 लोगों की हत्या कर मांस खाने वाला खतरनाक सीरियल किलर गिरफ्तार रामपुर विधायक ने कोरबा को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठाई मांग, कम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता
Home » Uncategorized » पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शिवहर में की बैठक: बूथ स्तर तक सक्रियता और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान पर जोर

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शिवहर में की बैठक: बूथ स्तर तक सक्रियता और ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान पर जोर

Share:

शिवहर बिहार 27/10/2026: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शिवहर जिला कांग्रेस कार्यालय में “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला कांग्रेस नेता अफरोज आलम के नेतृत्व में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में मतदाता अधिकारों की रक्षा, बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सुरक्षित रहना लोकतंत्र की विश्वसनीयता और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। मतदाता सूची से किसी पात्र व्यक्ति का नाम हटने अथवा नाम दर्ज नहीं होने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों का सत्यापन करना और नियमानुसार उसका समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में चलाया जा रहा “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान तभी प्रभावी होगा, जब पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची की जांच करने, प्रभावित मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा पात्र मतदाताओं को निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आवश्यक आवेदन प्रस्तुत करने में सहायता देने की जरूरत है।
श्री अग्रवाल ने जिला कांग्रेस कमेटी, शिवहर को अभियान के प्रभावी संचालन के लिए चेकलिस्ट एवं निर्धारित प्रारूप उपलब्ध कराया। उन्होंने निर्देश दिया कि इनका वितरण संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच किया जाए, ताकि मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों का व्यवस्थित संकलन, सत्यापन और नियमित समीक्षा की जा सके। उन्होंने जोर दिया कि अभियान को केवल औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर जमीनी स्तर पर परिणामोन्मुख गतिविधि के रूप में संचालित किया जाना चाहिए।
बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार में गठबंधन के अंतर्गत विधानसभा चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर अपनी चिंताएं भी व्यक्त कीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बार-बार चुनावों में गठबंधन के अन्य घटक दलों को अधिक सीटें दिए जाने तथा कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं को पर्याप्त महत्व नहीं मिलने से संगठन के भीतर उपेक्षा और निराशा की भावना उत्पन्न होती है। उन्होंने आग्रह किया कि गठबंधन संबंधी निर्णयों में कांग्रेस की जमीनी स्थिति, स्थानीय नेताओं के योगदान और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को उचित महत्व दिया जाना चाहिए।
इस पर श्री जयसिंह अग्रवाल ने उपस्थित कांग्रेसजनों की भावनाओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि “आप सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए आपकी बातों एवं चिंताओं को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।” उन्होंने कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और संगठनात्मक सुझावों को उचित मंच तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में शिवहर जिले में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनसंपर्क बढ़ाने तथा संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित कांग्रेसजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को अधिक सक्रिय एवं जनसरोकारों से जुड़ा बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
बैठक में शिवहर प्रभारी श्री दिलीप खिरहर, उपाध्यक्ष श्री वशिष्ठ राउत, सचिव श्री प्रभात रंजन, युवा नेता श्री अभिषेक यादव एवं श्री अमित रंजन, पिपराही प्रखंड अध्यक्ष श्री एम. मुर्तजा, श्री अकरम, श्री विनोद साह, युवा नेता श्री आशुतोष कुमार सिंह, श्री समंस आलम, श्री सैयद अंसारी, श्री संतोष पटेल, श्री अभिषेक पटेल, श्री सहदेव राम, महिला कांग्रेस की श्रीमती आशा कुमारी, कोषाध्यक्ष श्री रघुवीर प्रसाद, महासचिव श्री प्रभात यादव सहित अन्य कांग्रेसजन, कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी वर्ग के लोग उपस्थित रहे।