Latest News
Home » छत्तीसगढ़ » विजयादशमी पर AK-47 से हर्ष फायरिंग मामला: राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से माँगा गया स्पष्टीकरण

विजयादशमी पर AK-47 से हर्ष फायरिंग मामला: राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा से माँगा गया स्पष्टीकरण

Share:

राजनांदगांव 22/10/2026 : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन के दौरान AK-47 से हर्ष फायरिंग करने के मामले में राजनांदगांव की एसपी अंकिता शर्मा विवादों में घिर गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव ने उनसे आधिकारिक स्पष्टीकरण माँगा है।

क्या है पूरा मामला? विजयादशमी पर राजनांदगांव पुलिस लाइन (रक्षित केंद्र) में पारंपरिक शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया था। इस दौरान एसपी अंकिता शर्मा का AK-47 से फायरिंग करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कथित तौर पर उन्होंने नौ राउंड फायर किए। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा मानकों और हथियार संभालने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठने लगे।

पूर्व सैन्य अधिकारी ने उठाए सुरक्षा पर सवाल पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस वीडियो पर आपत्ति जताते हुए हथियार पकड़ने के तरीके और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।

जवाब के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई आईजी अजय यादव ने पुष्टि की है कि मामला पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की जा रही है। एसपी अंकिता शर्मा का जवाब मिलने के बाद आईजी अपनी टिप्पणी के साथ रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे, जिसके बाद आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।

latest news