Latest News
कोरबा शहर की 20 प्रमुख सड़कों का बदला जाएगा रूप, ₹24 करोड़ से अधिक के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ आरोप: कोरबा में 15 कमरे बुक कराकर की जा रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल के विरोध के बाद हाथापाई; पुलिस में शिकायत नो वीआईपी कल्चर, सादगी के साथ स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ मिशन शुरू रायपुर प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग: पलाश तिवारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कोरबा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान तेज: 25 नवंबर तक चलेगा चरणबद्ध आंदोलन, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर उमड़ा इंसाफ का सैलाब: मासूम की निर्मम हत्या पर निकला कैंडल मार्च, आरोपी को फांसी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Home » कोरबा » कोरबा: हसदेव नदी के पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

कोरबा: हसदेव नदी के पुल से आरक्षक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Share:

कोरबा 24/10/2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई के पास हसदेव नदी के पुल से एक आरक्षक के नदी में कूदने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुल पर आरक्षक की लावारिस मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिसके पास से मोबाइल, पर्स, पुलिस पहचान पत्र और अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज बरामद हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दस्तावेजों के आधार पर आरक्षक की पहचान 31 वर्षीय सुनील बेक के रूप में हुई है, जो सरगुजा जिले के प्रेमनगर थाना अंतर्गत तारापुर चौकी में पदस्थ हैं।

पुलिस ने घटना की सूचना आरक्षक के संबंधित थाने और उच्च अधिकारियों को दे दी है। हसदेव नदी में पानी का तेज बहाव और रात का अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षक की तलाश के लिए एसडीआरएफ (SDRF) के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है, जो सुबह से सघन खोजबीन अभियान चलाएगी। फिलहाल आरक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।