श्मशान घाट के पास मिली पीएम मोदी की तस्वीर और पूजा सामग्री, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस
उत्तर प्रदेश 25 अक्टूबर 2026 PM Modi photo : मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ सरयू तट स्थित श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर मिली है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज तस्वीर के आसपास नींबू, नारियल, लाल कलावा और सिंदूर जैसी सामग्रियां रखी हुई थीं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सड़क के किनारे मिली इस तस्वीर के चारों कोनों पर लाल कलावे से बंधे नारियल रखे गए थे। इसके साथ ही, नींबू में सुइयां चुभी हुई और चारों तरफ सिंदूर बिखरा हुआ मिला। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज इस प्रकार की सामग्री मिलने के बाद सोशल मीडिया पर इसे जादू-टोने और टोटके से जोड़कर देखा जाने लगा। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो और उसमें किए जा रहे दावों की किसी स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया। दोहरीघाट थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और वीडियो की सत्यता व इसे अंजाम देने वालों की तलाश के लिए गहन जांच की जा रही है।
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने की सख्त कार्रवाई की मांग
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मऊ जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने इस हरकत के पीछे किसी अराजक तत्व का हाथ होने की आशंका जताई है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह कृत्य किसने और किस मंशा से किया था।
📍



