Latest News
आरोप: कोरबा में 15 कमरे बुक कराकर की जा रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल के विरोध के बाद हाथापाई; पुलिस में शिकायत नो वीआईपी कल्चर, सादगी के साथ स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ मिशन शुरू रायपुर प्रेस क्लब परिसर में हवाई फायरिंग: पलाश तिवारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस के तहत मामला दर्ज कोरबा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान तेज: 25 नवंबर तक चलेगा चरणबद्ध आंदोलन, बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर कोरबा प्रेस क्लब के आह्वान पर उमड़ा इंसाफ का सैलाब: मासूम की निर्मम हत्या पर निकला कैंडल मार्च, आरोपी को फांसी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग श्मशान घाट के पास मिली पीएम मोदी की तस्वीर और पूजा सामग्री, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस
Home » कोरबा » आरोप: कोरबा में 15 कमरे बुक कराकर की जा रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल के विरोध के बाद हाथापाई; पुलिस में शिकायत

आरोप: कोरबा में 15 कमरे बुक कराकर की जा रही थी प्रार्थना सभा, बजरंग दल के विरोध के बाद हाथापाई; पुलिस में शिकायत

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़ 25/10/2026: छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के ‘होटल स्टार इन’ में शनिवार रात एक प्रार्थना सभा को लेकर भारी विवाद हो गया। होटल में लोगों के जमावड़े और प्रार्थना सभा की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि होटल परिसर में हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। घटना से संबंधित वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

होटल में 15 कमरे बुक, 40 लोग थे मौजूद रिपोर्ट्स के अनुसार, होटल में करीब 15 कमरे जॉन मसीह नामक व्यक्ति के नाम से बुक कराए गए थे। यहां लाफा, पाली और कटघोरा सहित आसपास के इलाकों से आए लगभग 40 लोग ठहरे हुए थे, जिनमें करीब 10 हिंदू परिवार भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच के बाद ही इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

प्रलोभन और धर्मांतरण का आरोप बजरंग दल के जिला प्रमुख राणा मुखर्जी ने आरोप लगाया है कि भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने मानिकपुर क्षेत्र में स्थित ‘इंडियन प्रेयर चर्च’ (IPC) के जरिए ऐसी गतिविधियां संचालित करने का भी दावा किया है। हालांकि, दूसरे पक्ष का विस्तृत आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) प्रतीक चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। होटल प्रबंधन पर ठहरे हुए लोगों से पहचान पत्र (ID Proof) न लेने का भी आरोप लगा है। पुलिस उपलब्ध वीडियो फुटेज, दस्तावेजों और शिकायतों के आधार पर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। धर्मांतरण के आरोपों के साथ-साथ मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।