Latest News
सोनिया गांधी के बाबरी बयान पर भड़के इमाम साजिद रशीदी, कहा— ‘ये 16 साल बाद बहाए गए मगरमच्छ के आंसू हैं’ लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर भव्य आयोजन: 99 वर्ष पूर्ण कर 100वें वर्ष में प्रवेश, दिल्ली आवास पर विशेष यज्ञ,प्रधानमंत्री मोदी सहित दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं गरियाबंद में दीपावली की रात दर्दनाक सड़क हादसा, पत्रकार समेत एक ही परिवार के चार लोगों की नदी में डूबने से मौत वरिष्ठ पत्रकार हरिराम चौरसिया नहीं रहे, पत्रकारिता जगत में गहन शोक बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली: कहा— “नक्सलवाद के खात्मे के साथ बस्तर में शांति और विकास का नया सवेरा” अयोध्या का 10वां दीपोत्सव 2026: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीयों की जगमग, सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला कहा “कोप भवन में बैठे हैं मंथरा और मारीच”
Home » Uncategorized » छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फैसला:आनंद कुकरेजा समेत 20 नेताओं की हुई घर वापसी , आदेश जारी देखें

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फैसला:आनंद कुकरेजा समेत 20 नेताओं की हुई घर वापसी , आदेश जारी देखें 

Share:

रायपुर 20 सितंबर 2026 Chhattisgarh Congress । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CG PCC) ने संगठन को मजबूती देने और आंतरिक मतभेदों को दूर करने की दिशा में एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की 18 सितंबर 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णयानुसार, राज्य के विभिन्न जिलों से निष्कासित किए गए 20 प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू के हस्ताक्षर से पत्र क्रमांक 438 जारी किया गया है।

आनंद कुकरेजा समेत 20 नेताओं की हुई वापसी

जारी की गई आधिकारिक सूची में रायपुर, मुंगेली, गरियाबंद, कोंडागांव और राजनांदगांव जिलों के कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। इनमें रायपुर से वरिष्ठ नेता आनंद कुकरेजा, श्रीमती पूनम पांडेय और विशाल रजानी का नाम प्रमुखता से शामिल है।

रद्द किए गए निष्कासन की पूर्ण सूची (जिला वार):

  • रायपुर:  आनंद कुकरेजा, श्रीमती पूनम पांडेय,  विशाल रजानी

  • मुंगेली:  विनय चोपड़ा (पार्षद)

  • गरियाबंद:  गोरेलाल सिन्हा,  राघोबा महाड़िक,  भविष्य प्रधान,  ऋतिक सिन्हा,  भानुप्रताप साहू,  सुशील सोनी

  • कोंडागांव:  सगीर खान

  • राजनांदगांव:  सिद्धार्थ डोंगरे,  राजेश गुप्ता,  जितेश सिमनकर,  सकूर चौहान, श्रीमती सुनीता सिन्हा,  आशीष सोनकर,  शशांक डोंगरे, श्रीमती श्यामबती सिन्हा, श्रीमती अंजू बंजारे

तेलीबांधा में जश्न, समर्थकों ने बांटी मिठाइयां

आदेश सार्वजनिक होते ही रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में आनंद कुकरेजा के समर्थकों और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस निर्णय का स्वागत किया। राजनीतिक विश्लेषकों और स्थानीय नेताओं का मानना है कि निकाय व आगामी चुनावों से पहले यह निर्णय पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर एकजुट और मजबूत करने में मददगार साबित होगा।

आदेश पत्र