Latest News
मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की संवैधानिक प्रक्रिया और मौजूदा विवाद स्मृतियों में अमर जसराज जैन: जब मूसलाधार बारिश और जाम भी नहीं रोक पाए उनके चाहने वालों के कदम बस्तर में कुदरत का कड़ा इम्तिहान: इंद्रावती और शबरी नदियां उफान पर, जनजीवन ठप, अलर्ट जारी झीरम घाटी नक्सली हमले के पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी: NIA कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने और आगे की रणनीति पर दिल्ली में मंथन डिजिटल अलर्ट: क्या होती है APK फाइल और यह स्मार्टफोन के लिए क्यों है बेहद खतरनाक? जानिए साइबर ठगी का पूरा खेल संस्कृति विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य सम्मान 2026 के लिए आमंत्रित की प्रविष्टियां
Home » कोरबा » लेमरू के अरेतरा में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम संबंध में आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

लेमरू के अरेतरा में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के शव, प्रेम संबंध में आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

Share:

कोरबा 19 सितंबर 2026Tragic incidence  :   लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम अरेतरा में 18 सितंबर की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक और युवती के शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटके मिले। एक ही जगह दो शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही लेमरू पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। मृतकों की पहचान ग्राम अरेतरा के ही निवासी मुकेश यादव और पुनीता मझवार के रूप में हुई है।

प्रेम संबंध की चर्चा, पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और वे एक-दूसरे को पसंद करते थे। हालांकि, उन्होंने किन परिस्थितियों और दबाव में आकर यह खौफनाक कदम उठाया, इसका स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो सका है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

📍

Leave a Comment