Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » जीवनशैली » सामाजिक » छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2 अगस्त को कोरबा में

छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य समाज का राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2 अगस्त को कोरबा में

Share:

कोरबा 1 अगस्त Talent Award 2026:  शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के मार्गदर्शन में समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 2 अगस्त 2026 को इंदिरा स्टेडियम स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर, कोरबा में किया जाएगा।

Advt

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि

  • मुख्य अतिथि: श्री लखन लाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) एवं डॉ. विनय गुप्ता (अध्यक्ष, श्री भवानी साव रामलाल साव धर्मादा ट्रस्ट, मुंगेली)

  • अध्यक्षता: श्री नीलेश गुप्ता (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा)

  • विशिष्ट अतिथि: श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, नगर पालिक निगम, कोरबा) एवं श्री विजय गुप्ता (नगर सभा कार्यकारी अध्यक्ष, जो श्री सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, वक्ता प्रेस कोरबा के चाचा जी हैं) एवं डॉ एस एन केशरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा।

समारोह का मुख्य उद्देश्य

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के उन छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं का सार्वजनिक अभिनंदन करना है, जिन्होंने शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, खेल, सांस्कृतिक, तकनीकी तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर समाज का मान बढ़ाया है। इस माध्यम से अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा के तीनों प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के सदस्य तथा बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर शिक्षा के महत्व, सामाजिक एकता, युवाओं की भूमिका और समग्र विकास जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

आयोजन समिति की अपील

छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य तरुण सभा के पदाधिकारियों ने समाज के सभी वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों और सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य आयोजन में शामिल हों और सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें। इस राज्य स्तरीय समारोह को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

📍

Leave a Comment

latest news