Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल: GAD ने जारी किए तबादला आदेश, 4 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रशासनिक फेरबदल: GAD ने जारी किए तबादला आदेश, 4 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

Share:

रायपुर 3 जुलाई: छत्तीसगढ़ सरकार ने सचिवालय सेवा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत कुल चार अधिकारियों का तबादला कर उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार के निर्देशानुसार ये सभी नियुक्तियां अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी।

Advt

इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव:

सचिवालय सेवा के जिन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, उनकी सूची इस प्रकार है:

  • श्री जलेश राम: इन्हें आदिम जाति विकास विभाग से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) में पदस्थ किया गया है।

  • श्री लीलाम्बर ओहदार: अब तक सामान्य प्रशासन विभाग के पूल में रहे श्री ओहदार को सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-1) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • श्री नंद कुमार मेश्राम: इन्हें सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-1) से ट्रांसफर कर सामान्य प्रशासन विभाग (कक्ष-4) में नई तैनाती दी गई है। इसके साथ ही उन्हें एक अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है, जबकि उनके अन्य प्रभार पहले की तरह ही बने रहेंगे।

महिला सहायक अनुभाग अधिकारी का भी ट्रांसफर

एक अन्य आदेश के तहत वित्त विभाग में कार्यरत सहायक अनुभाग अधिकारी श्रीमती अंजू दा का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से आदिम जाति विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश: सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी विभाग के पूर्व निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत अपनी नई पदस्थापना पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें और इसकी पालन रिपोर्ट (कम्प्लायंस रिपोर्ट) शासन को भेजें।

देखे आदेश पत्र 

Leave a Comment

latest news