Latest News
बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन: उप-मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गूंजी व्यापारियों की मांगें, मिला ‘जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क’ का आश्वासन : 🛑 ‘पोलियो की दो बूंद केवल दवा नहीं, बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प’ : CM विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026: अब 7 जुलाई तक करें आवेदन; मिलेगी ₹50 हजार फेलोशिप और फ्री ट्यूशन फीस ‘पर्ची खोलकर नाम बताया तो लोग हमें ही निपटा देंगे’— राम मंदिर चोरी मामले पर बोले बागेश्वर बाबा छत्तीसगढ़: रायपुर की SBL एनर्जी लिमिटेड पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, CEO सहित संपत्तियां फ्रीज परंपरा का नया अध्याय: राजस्थान में पहली बार 12 साल की ‘तेजस्वी’ बनीं गांव की ठाकुर, 65 साल बाद हुआ ‘रक्त तिलक’
Home » Uncategorized » ‘पर्ची खोलकर नाम बताया तो लोग हमें ही निपटा देंगे’— राम मंदिर चोरी मामले पर बोले बागेश्वर बाबा

‘पर्ची खोलकर नाम बताया तो लोग हमें ही निपटा देंगे’— राम मंदिर चोरी मामले पर बोले बागेश्वर बाबा

Share:

छतरपुर/जकार्ता, 28 जून। अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर के दानपात्र से हुई चोरी के मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित एक धार्मिक कथा के दौरान बाबा बागेश्वर इस घटना पर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने इसे महज पैसों की चोरी नहीं, बल्कि दुनिया भर के करोड़ों सनातनियों की आस्था पर एक बड़ा प्रहार बताया है।

Advt

करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा लूटी गई

कथा के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा:

“त्रेतायुग में रावण ने माता जानकी का हरण किया था, लेकिन आज राम मंदिर के दानपात्र से चोरी करके करोड़ों लोगों की श्रद्धा और विश्वास को लूटा गया है। रावण आज भी हमारे बीच मौजूद है, बस उसका स्वरूप बदल गया है। इस महापाप के दोषियों को भगवान का महादंड अवश्य मिलेगा।”

चुप रहने की मजबूरी और सुरक्षा का डर

अपनी चुप्पी पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने हल्के व्यंग्य और दर्द के साथ कहा कि लोग हर बात पर सवाल उठाते हैं। कुछ बोलो तो भी दिक्कत है और चुप रहो तो लोग कहते हैं कि बाबा गूंगे हो गए।

अपनी प्रसिद्ध ‘पर्ची’ परंपरा का जिक्र करते हुए उन्होंने एक बड़ा बयान दिया:

“अब लोग यह भी कहेंगे कि बयान तो दे दिया, लेकिन अपनी पर्ची खोलकर चोरों का नाम क्यों नहीं बताया? अगर मैंने पर्ची खोलकर दोषियों का नाम बता दिया, तो लोग हमें ही निपटा देंगे। आज नहीं तो कल निपटा देंगे।”

चर्चाओं का बाजार गर्म

धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद ‘हमें निपटा देंगे’ वाली टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। हालांकि, उन्होंने अपने पूरे बयान में किसी भी व्यक्ति, संगठन या समूह का नाम नहीं लिया और न ही यह साफ किया कि उनका इशारा किसकी तरफ था।

फिलहाल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री जकार्ता में हैं और वहां रामकथा कह रहे हैं, जबकि दूसरी ओर अयोध्या पुलिस और जांच एजेंसियां राम मंदिर में हुई इस चोरी के मामले की तफ्तीश में जुटी हुई हैं।

📍

Leave a Comment