Latest News
बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन: उप-मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गूंजी व्यापारियों की मांगें, मिला ‘जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क’ का आश्वासन : 🛑 ‘पोलियो की दो बूंद केवल दवा नहीं, बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प’ : CM विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026: अब 7 जुलाई तक करें आवेदन; मिलेगी ₹50 हजार फेलोशिप और फ्री ट्यूशन फीस ‘पर्ची खोलकर नाम बताया तो लोग हमें ही निपटा देंगे’— राम मंदिर चोरी मामले पर बोले बागेश्वर बाबा छत्तीसगढ़: रायपुर की SBL एनर्जी लिमिटेड पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, CEO सहित संपत्तियां फ्रीज परंपरा का नया अध्याय: राजस्थान में पहली बार 12 साल की ‘तेजस्वी’ बनीं गांव की ठाकुर, 65 साल बाद हुआ ‘रक्त तिलक’
Home » रायपुर » बिलासपुर » बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन: उप-मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गूंजी व्यापारियों की मांगें, मिला ‘जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क’ का आश्वासन

बिलासपुर में ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन: उप-मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गूंजी व्यापारियों की मांगें, मिला ‘जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क’ का आश्वासन

Share:

बिलासपुर 28 जून । छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के वर्तमान कार्यकाल की तृतीय आमसभा के अवसर पर मंगला स्थित रामदेव लॉन में भव्य ‘सराफा महासम्मेलन 2026’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। “2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल” के संकल्प के साथ आयोजित इस महासम्मेलन में “बिलासपुर चलो…” के आह्वान पर पूरे राज्य से हजारों सराफा व्यापारी जुटे।

Advt

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अरुण साव, उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा, बिल्हा विधायक धर्मलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी और पूर्व विधायक कृष्ण कुमार बांधी सहित कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

📌 महासम्मेलन की मुख्य बातें और बड़ी घोषणाएं:

  • बिलासपुर को जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात: छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने रायपुर में भूमि आबंटन के लिए आभार जताते हुए बिलासपुर में भी ‘जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क’ की मांग की। इस पर उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने मंच से ही निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे को फाइल तत्काल आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।

  • ‘स्वर्णकला बोर्ड’ के गठन पर मंथन: स्थानीय कारीगरों के संरक्षण और पारंपरिक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ‘स्वर्णकला बोर्ड’ के तत्काल गठन की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

  • कानूनी सरलीकरण का भरोसा (धारा 317 BNS): व्यापारियों को धारा 317 BNS / 411 IPC के दुरुपयोग से बचाने और सुरक्षा देने की मांग पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ी राहत दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की परेशानियों को दूर करने के लिए वे आज ही विभाग से चर्चा करेंगे, ताकि व्यापार में कोई बाधा न आए।

  • केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने सराहा: व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समापन सत्र में पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में सराफा व्यापारियों की यह एकजुटता सकारात्मक है। उन्होंने बिलासपुर के विकास के लिए हर संभव प्रयास का वादा किया।

💼 विशेष कार्यशाला और सम्मान समारोह

सम्मेलन के दौरान BIS (हॉलमार्किंग) एवं GST के शीर्ष अधिकारियों द्वारा एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों की टैक्स और नए नियमों से जुड़ी शंकाओं का समाधान किया गया। इसके साथ ही, संगठन के मार्गदर्शक वरिष्ठ सदस्यों, पूर्व अध्यक्षों और राज्यभर की जिला इकाइयों को ‘सराफा रत्न’ से सम्मानित किया गया।

🩸 सामाजिक सरोकार: रक्तदान शिविर

महासम्मेलन में व्यापार के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाई गई। ‘साईं ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर’ के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 50 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया।

सफल प्रबंधन: इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कल्याण सिंह, सचिव दीपक सोनी, कोषाध्यक्ष आलोक सोनी, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय सहित प्रांतीय टीम के कमल सोनी, प्रकाश गोलछा और हर्षवर्धन जैन की मुख्य भूमिका रही।

📱

Leave a Comment