Latest News
MP सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी नौकरी के लिए ‘दो बच्चों का नियम’ खत्म, CM मोहन यादव का ऐतिहासिक निर्णय छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ओ.पी. यादव बने नए ‘चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन’, 4 वरिष्ठ IFS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी 🚨 बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल: TMC में भारी बगावत, यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों ने छोड़ा ममता का साथ! कोरबा के कटघोरा में पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, पूरा इलाका सील; कई किलोमीटर दूर तक गूंजे धमाके टेक मंदी के बीच Paytm का बड़ा धमाका: 4,000 नई नौकरियों की घोषणा; मार्च 2027 तक चलेगा मेगा हायरिंग ड्राइव हैदराबाद में सजेगा निवेश का मंच: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट’ में होंगे शामिल
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ओ.पी. यादव बने नए ‘चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन’, 4 वरिष्ठ IFS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ओ.पी. यादव बने नए ‘चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन’, 4 वरिष्ठ IFS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

Share:

नवा रायपुर 11 जून : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर से 10 जून 2026 को जारी आदेश के तहत 4 वरिष्ठ आईएफएस (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

Advt

आदेश पत्र

इस आदेश के अनुसार, राज्य में वन्यजीव प्रबंधन और कैम्पा (CAMPA) जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं के नेतृत्व में बदलाव किया गया है।

अधिकारियों के नए प्रभार की विस्तृत सूची:

  • श्री कौशलेन्द्र कुमार, भा.व.से. (1992): वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुश्रवण एवं मूल्यांकन) के पद पर पदस्थ श्री कुमार को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से निदेशक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • श्री ओ पी यादव, भा.व.से. (1995): वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) की जिम्मेदारी संभाल रहे श्री यादव को अब प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

  • श्रीमती शालिनी रैना, भा.व.से. (2001): अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन राजपत्रित/अराजपत्रित/समन्वय…) श्रीमती रैना को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा), छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • श्री माथेश्वरन व्ही. भा.व.से. (2006): प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं योजना) और अन्य प्रभार संभाल रहे श्री माथेश्वरन को अब प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना/बजट लेखा एवं लेखा परीक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जे.पी. पाठक (Janak Prasad Pathak) के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

 📍

Leave a Comment

latest news