Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ओ.पी. यादव बने नए ‘चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन’, 4 वरिष्ठ IFS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: ओ.पी. यादव बने नए ‘चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन’, 4 वरिष्ठ IFS अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

Share:

नवा रायपुर 11 जून : छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने वरिष्ठ भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर से 10 जून 2026 को जारी आदेश के तहत 4 वरिष्ठ आईएफएस (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं।

Advt

आदेश पत्र

इस आदेश के अनुसार, राज्य में वन्यजीव प्रबंधन और कैम्पा (CAMPA) जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं के नेतृत्व में बदलाव किया गया है।

अधिकारियों के नए प्रभार की विस्तृत सूची:

  • श्री कौशलेन्द्र कुमार, भा.व.से. (1992): वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुश्रवण एवं मूल्यांकन) के पद पर पदस्थ श्री कुमार को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से निदेशक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • श्री ओ पी यादव, भा.व.से. (1995): वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा) की जिम्मेदारी संभाल रहे श्री यादव को अब प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन), छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

  • श्रीमती शालिनी रैना, भा.व.से. (2001): अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन राजपत्रित/अराजपत्रित/समन्वय…) श्रीमती रैना को उनके वर्तमान कर्तव्यों के अलावा अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा), छत्तीसगढ़ का महत्वपूर्ण अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

  • श्री माथेश्वरन व्ही. भा.व.से. (2006): प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं योजना) और अन्य प्रभार संभाल रहे श्री माथेश्वरन को अब प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना/बजट लेखा एवं लेखा परीक्षा) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार विशेष सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जे.पी. पाठक (Janak Prasad Pathak) के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

 📍

Leave a Comment

latest news