Latest News
तमिलनाडु BJP में घमासान: क्या के. अन्नामलाई थामेंगे नया रास्ता? अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में बड़ी बैठक 🚂 रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली “हसदेव एक्सप्रेस” अब रोजाना दौड़ेगी, दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों के झंझट से मिली मुक्ति दिल दहला देने वाला हादसा: गोद में मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, महिला की मौत, डेढ़ साल का बच्चा गंभीर NEET विवाद: जब कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह को हुआ पीएम मोदी पर ‘भरोसा’, कांग्रेस में मची खलबली! मोबाइल की खराब बैटरी बनी काल: खेलते-खेलते ब्लास्ट, 1 साल के मासूम की दर्दनाक मौत कोरबा: भीमसेनिया जंगल के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
Home » राजनीति » NEET विवाद: जब कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह को हुआ पीएम मोदी पर ‘भरोसा’, कांग्रेस में मची खलबली!

NEET विवाद: जब कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह को हुआ पीएम मोदी पर ‘भरोसा’, कांग्रेस में मची खलबली!

Share:

नई दिल्ली/भोपाल 2 जून : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अमूमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और आरएसएस पर तीखे हमले करने वाले दिग्विजय सिंह ने इस बार कुछ ऐसा कह दिया है जिससे खुद उनकी अपनी पार्टी (कांग्रेस) असहज हो गई है, जबकि बैकफुट पर चल रही भाजपा को बैठे-बिठाए राहत मिल गई है।

Advt

दरअसल, देश में इस समय मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर चौतरफा हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। इसी बीच दिग्विजय सिंह का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसने सियासी गलियारों में बवाल खड़ा कर दिया है।

‘पीएम मोदी खुद देख रहे हैं तो सब ठीक होगा’

शिक्षा पर बनी संसदीय समिति की बैठक के बाद न्यूज़ एजेंसी ANI से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपना भरोसा जताया। आगामी 21 जून को होने जा रही दोबारा परीक्षा (Re-exam) के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने कहा:

“हम लोगों को इस बात का भरोसा है, जब प्रधानमंत्री ने स्वयं (जिम्मेदारी) ले ली है तो पूरी सफलता से किया जाएगा, हम उम्मीद करते हैं। अगर इसमें भी लीक हो गया फिर तो हद ही हो गई।”

कांग्रेस बैकफुट पर, सफाई देने में जुटे नेता

जहाँ एक तरफ पूरी कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक NEET मुद्दे पर सरकार को “कॉकरोच पार्टी” जैसे तीखे तंज कसते हुए घेर रही थी, वहीं दिग्विजय सिंह के इस ‘नरम’ और ‘भरोसेमंद’ रुख ने पार्टी को हैरान कर दिया है। बयान के सामने आते ही सियासी बवाल इतना बढ़ गया कि अब कांग्रेस के अन्य नेताओं को इस पर सफाई देनी पड़ रही है।

दूसरी ओर, पेपर लीक मामले में चौतरफा घिरी भाजपा सरकार के लिए दिग्विजय सिंह का यह बयान एक बड़ी राजनीतिक राहत के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि 21 जून की परीक्षा को लेकर दिग्विजय सिंह का यह ‘भरोसा’ सच साबित होता है या विपक्ष के हाथ सरकार को घेरने का कोई नया मौका लगता है।

📍

Leave a Comment