Latest News
दीपावली पर दो दिन बंद रहेगा रायपुर का जंगल सफारी और जू, वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक: 77% संपत्तियों का हुआ विक्रय, नई कॉलोनियों में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं आरटीई प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण: छत्तीसगढ़ सरकार ने गठित की कमेटी, निजी स्कूल संघ ने जताया आभार छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए दिवाली का तोहफा: 1,703 पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी जानकारी अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026: रिपब्लिकन पार्टी को झटका, ओबामा बोले— ‘जनता ने बांटने वाली राजनीति को नकारा’ बस्तर की कला का जादू: परचनपाल की शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे हैं सैकड़ों घर
Home » शिक्षा » आरटीई प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण: छत्तीसगढ़ सरकार ने गठित की कमेटी, निजी स्कूल संघ ने जताया आभार

आरटीई प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण: छत्तीसगढ़ सरकार ने गठित की कमेटी, निजी स्कूल संघ ने जताया आभार

Share:

रायपुर 06 नवंबर 2026 RTE Reimbursement: छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों की बहुप्रतीक्षित मांग पर कदम उठाते हुए शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून के तहत दी जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि के पुनर्निर्धारण के लिए एक विशेष कमेटी का गठन कर दिया है। शासन द्वारा ली जाने वाली इस कमेटी की सिफारिशों और अनुशंसाओं के आधार पर ही अब निजी स्कूलों को प्रतिपूर्ति राशि दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव गुप्ता ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन का कहना है कि पिछले 14 वर्षों से आरटीई के तहत मिलने वाली इस राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। इस लंबित मांग को लेकर निजी स्कूलों ने 1 मार्च से 17 मई तक असहयोग आंदोलन भी चलाया था, जिसके बाद सरकार ने पुनर्निर्धारण का आश्वासन दिया था। अब कमेटी के गठन के साथ ही इस दिशा में ठोस कार्रवाई शुरू हो गई है।