Latest News
केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Home » छत्तीसगढ़ » CG News: कलेक्टर ने पहले समझाइश दीं फिर नोटिस.. बात नहीं बनीं तो सुबह 10 बजे जिला कार्यालय का गेट बंद करा दिया

CG News:  कलेक्टर ने पहले समझाइश दीं फिर नोटिस.. बात नहीं बनीं तो  सुबह 10 बजे जिला कार्यालय का गेट बंद करा दिया

Share:

Unique initiative of Gariaband Collector: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कलेक्टर भगवान दास उइके ने एक अनोखा कदम उठाया है। उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय का गेट सुबह 10 बजे बंद करवा दिया, जिससे कई अधिकारी और कर्मचारी बाहर ही रह गए। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि कलेक्टर को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कर्मचारी देर से आ रहे हैं।

कलेक्टर की सख्ती

कलेक्टर भगवान दास उइके ने बताया कि उन्हें लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि अधिकारी और कर्मचारी देर से आ रहे हैं। उन्होंने कई बार समझाया भी और नोटिस भी भेजे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कलेक्टर ने पहले अधिकारियों को गरियाबंद में ही रहने का आदेश दिया था, फिर भी वे समय पर नहीं आ रहे थे।

लोग कर रहे कलेक्टर की तारीफ

ऑफिस आने वाले लोगों ने इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि अक्सर ऑफिस देर से खुलते हैं या कर्मचारी देर से आते हैं, जिससे उन्हें इंतजार करना पड़ता है। अब समय पर आने से लोगों को फायदा होगा।

आगे भी सख्ती से लागू होगा नियम

कलेक्टर ने कहा कि आगे भी यह नियम सख्ती से लागू किया जाएगा। अगर कोई कर्मचारी समय पर नहीं आया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा, ‘लंबे समय से अधिकारियों और कर्मचारियों के देर से पहुंचने की शिकायतें मिल रही थीं। कई बार मौखिक समझाइश और नोटिस जारी करने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ऐसे में मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा ताकि कार्यालय का कामकाज समय पर और व्यवस्थित ढंग से चल सके।

Leave a Comment

latest news