Home » कोरबा » पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संभाला ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का जिम्मा, बिहार के 4 जिलों की ली वर्चुअल बैठक

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संभाला ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का जिम्मा, बिहार के 4 जिलों की ली वर्चुअल बैठक

Share:

कोरबा 22 अक्टूबर 2026। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने उन्हें बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी तथा मधुबनी (पूर्वी व पश्चिमी) जिलों के पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) के रूप में नियुक्त किया है।

जिम्मेदारी मिलने के बाद पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने संबंधित जिलों के संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियान की रूपरेखा, भावी कार्ययोजना और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों को अभियान को धरातल पर सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में श्री अग्रवाल ने कहा कि देश में लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव प्रणाली सुनिश्चित करने और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के लिए यह अभियान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी पार्टी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस वर्चुअल बैठक में संबंधित जिलों से भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुड़े रहे।

latest news