Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा शहर की सूरत बदलेगा 24.62 करोड़ का ‘रोड नेटवर्क प्लान’: 20 सड़कों के डामरीकरण को हरी झंडी, बारिश के बाद शुरू होगा काम

कोरबा शहर की सूरत बदलेगा 24.62 करोड़ का ‘रोड नेटवर्क प्लान’: 20 सड़कों के डामरीकरण को हरी झंडी, बारिश के बाद शुरू होगा काम

Share:

कोरबा 25 अगस्त: छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री और कोरबा नगर के विधायक लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र को एक बड़ी सौगात मिली है। शहर की प्रमुख सड़कों, उप-नगरीय क्षेत्रों और वार्डों की आंतरिक गलियों के नए सिरे से कायाकल्प के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) मद से कुल साढ़े 24 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति दी गई है।

जिला प्रशासन ने मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्वीकृतियों के आदेश जारी कर दिए हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट को मुख्य रूप से दो प्रमुख भागों में बांटा गया है—नवीन स्वीकृत सड़कें और वे सड़कें जिनके टेंडर पूरे हो चुके हैं तथा मानसून खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

1. नवीन स्वीकृत 14 सड़कें (कुल राशि: ₹17.50 करोड़)

हाल ही में DMFT मद से 17.50 करोड़ रुपये की लागत से 14 सड़कों के डामरीकरण व निर्माण कार्य की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है:

  • सोनालिया ब्रिज-स्टेशन रोड मार्ग: सोनालिया ब्रिज स्टेशन रोड नहर पास से तुलसी मार्ग गली एवं मुरारका गली होते हुए सीतामढ़ी मुख्य मार्ग तक डामरीकरण (लागत: ₹87.75 लाख)

  • शारदा विहार से टीपी नगर: वार्ड 14 अंतर्गत शारदा विहार फाटक से टीपी नगर फाटक तक सड़क डामरीकरण (लागत: ₹40 लाख)

  • परिवहन नगर ज़ोन मार्ग: डीडीएम रोड से लालू राम कॉलोनी होते हुए मेन रोड से बस स्टैंड तक डामरीकरण (लागत: ₹1.64 करोड़)

  • सोनालिया ब्रिज से तुलसी नगर: वार्ड 3 अंतर्गत सोनालिया ब्रिज से तुलसी नगर बायपास रोड तक सड़क डामरीकरण (लागत: ₹1.99 करोड़)

  • सुभाष चौक मार्ग: सुभाष चौक से सब स्टेशन तक सड़क डामरीकरण (लागत: ₹97.80 लाख)

  • नेहरू नगर मार्ग: वार्ड 24 नेहरू नगर में सड़क डामरीकरण (लागत: ₹55 लाख)

  • पोड़ीबहार Church मार्ग: वार्ड 32 पोड़ीबहार चर्च से लकी बिग बास्केट मोड़ तक सड़क डामरीकरण (लागत: ₹1.65 करोड़)

  • कलेक्ट्रेट से बैगिनडभार: कलेक्ट्रेट एटीएम से बैगिनडभार आंगनबाड़ी तक डामरीकरण (लागत: ₹66.18 लाख)

  • लालघाट बालको मार्ग: वार्ड 38 अंतर्गत लालघाट बालको में चेक पोस्ट से रिश्दा चौक तक बीटी रोड निर्माण (लागत: ₹1.20 करोड़)

  • रिश्दा चौक से गायत्री मंदिर: वार्ड 39 एवं 40 अंतर्गत रिश्दा चौक से गायत्री मंदिर मुख्य रोड तक सड़क निर्माण (लागत: ₹1.80 करोड़)

  • सरदार पटेल नगर (आवासीय): वार्ड 58 अंतर्गत सरदार पटेल नगर के आवासीय क्षेत्र में सड़क डामरीकरण (लागत: ₹1.50 करोड़)

  • सरदार पटेल नगर (व्यावसायिक): वार्ड 58 अंतर्गत सरदार पटेल नगर के व्यावसायिक क्षेत्र में सड़क डामरीकरण (लागत: ₹1.45 करोड़)

  • प्रेम नगर मुख्य मार्ग: वार्ड 64 अंतर्गत प्रेम नगर मुख्य मार्ग से कपटमुड़ा डीपरा बस्ती तक डामरीकरण सड़क मरम्मत (लागत: ₹1.38 करोड़)

  • इमली डुग्गू बस्ती: वार्ड 9 अंतर्गत इमली डुग्गू बस्ती से खदान रोड तक सीसी रोड व डिवाइडर निर्माण (लागत: ₹1.74 करोड़)

2. टेंडर प्रक्रिया पूर्ण: 6 प्रमुख मार्ग (कुल राशि: ₹7.12 करोड़)

मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल पर शहर के 6 अति-महत्वपूर्ण मार्गों के लिए 7.12 करोड़ रुपये की राशि पूर्व में ही स्वीकृत की जा चुकी थी, जिनकी टेंडर प्रक्रिया अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। बारिश की समाप्ति के साथ ही इन मार्गों पर डामरीकरण का काम धरातल पर दिखने लगेगा:

  • सोनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड: सोनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फाटक अंडर ब्रिज तक सड़क डामरीकरण।

  • पावर हाउस रोड से पुराना बस स्टैंड: पावर हाउस रोड फाटक से पुराने बस स्टैंड अंडर ब्रिज रोड तक सड़क डामरीकरण।

  • जैन चौक से घंटाघर: जैन चौक से घंटाघर चौक तक सड़क का डामरीकरण।

  • घंटाघर से कोसाबाड़ी: घंटाघर चौक से कोसाबाड़ी चौक तक मुख्य मार्ग का डामरीकरण।

  • सुरागअक्षर बस्ती मार्ग: वार्ड 66 अंतर्गत सुरागअक्षर बस्ती में पीतांबर घर के पास से बलगी खदान मार्ग तक सड़क डामरीकरण।

  • वार्ड 31 आंतरिक मार्ग: दुर्गा पंडाल से ब्लू बर्ड स्कूल, ब्लू बर्ड स्कूल से उच्च जलागार, डॉ. अरोरा गली और सिसोदिया घर से बंचोर गली में रोड का डामरीकरण।

मानसून के तुरंत बाद धरातल पर दिखेगा काम

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि कोरबा शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली मुख्य सड़कों से लेकर अंदरूनी बस्तियों के मार्गों को गड्ढा मुक्त और सुगम बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कुछ अन्य महत्वपूर्ण सड़कों के लिए भी राशि की स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जो जल्द ही मिल जाएगी। मानसून का मौसम खत्म होते ही सभी स्वीकृत कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू कराया जाएगा ताकि शहरवासियों को धूल और जर्जर सड़कों की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके।

📍

Leave a Comment

latest news