Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » देवपहरी जलप्रपात: 15 घंटे तक टापू पर फंसे रहे 3 युवक, SDRF और पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

देवपहरी जलप्रपात: 15 घंटे तक टापू पर फंसे रहे 3 युवक, SDRF और पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

Share:

 

कोरबा: छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवपहरी जलप्रपात में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। झरने के बीच फोटो खिंचवाने के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ने से फंसे तीन युवकों को मंगलवार सुबह पुलिस और SDRF की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तीनों युवक लगभग 15 घंटे तक नदी के बीच टापू पर फंसे रहे।

ऐसे घटी घटना जानकारी के अनुसार धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी सोमवार शाम देवपहरी जलप्रपात घूमने आए थे। तीनों युवक झरने के बीच स्थित एक टापूनुमा हिस्से पर जाकर फोटो खींच रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज पानी आने से वापसी का रास्ता जलमग्न हो गया और तीनों वहीं फंस गए।

15 घंटे चला घटनाक्रम, सुबह मिला सफलता घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और State Disaster Response Force (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची। रात भर चली निगरानी के बाद मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया गया।

स्थानीय प्रशासन ने सैलानियों से मानसून और जलप्रपात वाले इलाकों में सतर्क रहने तथा गहरे या जोखिम भरे स्थानों पर न जाने की अपील की है।

Leave a Comment

latest news