Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » खेल-खेल में काल के गाल में समाई 10 साल की मासूम: भाई को हंसाने के लिए किया था मजाक, गले में गमछा कसने से दर्दनाक मौत

खेल-खेल में काल के गाल में समाई 10 साल की मासूम: भाई को हंसाने के लिए किया था मजाक, गले में गमछा कसने से दर्दनाक मौत

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़  Tragic Accident : जिले के बालको क्षेत्र स्थित सतनाम नगर में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना सामने आई है। खेल-खेल में हुए एक मामूली से मजाक ने हंसती-खेलती जिंदगी को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली महज 10 साल की एक मासूम बच्ची की गमछे से गला घुटने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

भाई को हंसाने का शौक बना जानलेवा

मृतका की पहचान रोमा राज (उम्र 10 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शंभू राज की बेटी थीं। मूलरूप से ग्राम गढ़ उपरोड़ा की रहने वाली यह परिवार फिलहाल सतनाम नगर, बालको में निवास कर रहा था।

परिवार के मुताबिक, घटना के वक्त रोमा घर पर अपने छोटे भाई के साथ खेल रही थी। रोमा अक्सर अपने छोटे भाई का मनोरंजन करने और उसे हंसाने के लिए गमछे को ऊपर बांधकर उसमें सिर फंसाने का नाटक किया करती थी। उस दिन भी वह इसी अंदाज में खेल रही थी, लेकिन किसी को अंदेशा नहीं था कि यह मासूमियत भरा खेल उसकी जिंदगी का आखिरी खेल बन जाएगा।

मां के नहाने और पिता के काम पर जाने के दौरान हुआ हादसा

हादसे के वक्त घर का माहौल बिल्कुल शांत था। रोमा के पिता शंभू राज मजदूरी करने बाहर गए हुए थे, और मां घर में ही स्नान कर रही थी। घर में रोमा और उसका छोटा भाई ही मौजूद थे।

खेलते-खेलते अचानक गमछा रोमा के गले में कस गया, जिससे उसका दम घुटने लगा। सांस रुकने के कारण वह खुद को छुड़ा नहीं पाई। जब तक अनहोनी का अहसास कर परिजन या पड़ोसी कुछ समझ पाते, बहुत देर हो चुकी थी। बच्ची के छटपटाने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी दौड़कर घर के अंदर पहुंचे, तब तक रोमा जमीन पर अचेत अवस्था में गिर चुकी थी।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने तोड़ी सांसें की पुष्टि

गमछे के फंदे से बेसुध हुई रोमा को तुरंत आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, गला कसने और समय पर ऑक्सीजन न मिलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच

सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना माना गया है, जिसमें किसी भी प्रकार की आपराधिक साजिश की पुष्टि नहीं हुई है। इस असमय और आकस्मिक हादसे ने माता-पिता से उनकी लाडली को छीन लिया है, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं।

Leave a Comment

latest news