Latest News
CG News:आम जनता के बीच पहुंचे राहुल गांधी , सड़क किनारे ‘चाय का आनंद’ लिया , दुकान पर जुटा कांग्रेस का “दिग्गज कुनबा” 🚨 छत्तीसगढ़ में सनसनी: जांजगीर से ISI का संदिग्ध स्लीपर सेल गिरफ्तार, देश की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डेटा लीक करने का आरोप कोरबा में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में युवक की हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात छत्तीसगढ़ का सियासी पारा हाई: एक ही कार में सवार दिखे राहुल गांधी,सचिन पायलट और भूपेश बघेल; स्वागत में भारी धक्का-मुक्की राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी
Home » राजनीति » सियासी धमाका: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, भ्रष्टाचार और एक बेहद संवेदनशील गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

सियासी धमाका: राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, भ्रष्टाचार और एक बेहद संवेदनशील गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

Share:

नई दिल्ली 2 मई 2026: देश की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खबर आई कि आम आदमी पार्टी के पूर्व रणनीतिकार और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने दो अलग-अलग प्राथमिकियां (FIR) दर्ज की हैं। सूत्रों के अनुसार, इन मामलों में भ्रष्टाचार और एक महिला शोषण जैसे बेहद संवेदनशील आरोप शामिल हैं।

गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज, गिरफ्तारी की तलवार मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने संदीप पाठक के खिलाफ गैर-जमानती धाराएं लगाई हैं, जिससे उनकी गिरफ्तारी की संभावना प्रबल हो गई है। खबर है कि पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम दिल्ली स्थित उनके निवास पर भी पहुंची थी, लेकिन संदीप पाठक वहां मौजूद नहीं मिले। चर्चा है कि पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही उन्होंने अपनी लोकेशन बदल ली है।

संदीप पाठक का बयान और भाजपा का पलटवार इस पूरे घटनाक्रम पर डॉ. संदीप पाठक ने फिलहाल अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें ऐसी किसी FIR की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। वहीं दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने इसे सीधे तौर पर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कारण उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।

AAP के ‘चाणक्य’ रहे हैं पाठक डॉ. संदीप पाठक को पंजाब और गुजरात चुनावों में आम आदमी पार्टी की सफलता का मुख्य सूत्रधार माना जाता था। संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ के कारण उन्हें पार्टी का ‘चाणक्य’ कहा जाता था। उनके भाजपा में जाने के बाद से ही दोनों पार्टियों के बीच कड़वाहट बढ़ गई थी, जो अब कानूनी लड़ाई में तब्दील होती दिख रही है।


।।

Leave a Comment

latest news