Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा में प्रकृति और प्रदूषण का तांडव: 70 किमी की रफ़्तार से चली आंधी, राख और धूल की चादर में लिपटा शहर

कोरबा में प्रकृति और प्रदूषण का तांडव: 70 किमी की रफ़्तार से चली आंधी, राख और धूल की चादर में लिपटा शहर

Share:

कोरबा 2 मई 2026 । औद्योगिक नगरी कोरबा में आज दोपहर मौसम का रौद्र रूप देखने को मिला। दोपहर करीब 3:15 बजे अचानक आए भीषण आंधी-तूफान और बादलों की गर्जना ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि करीब  60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने पूरे शहर को धूल और पॉवर प्लांट की  राख (ऐश) से सराबोर कर दिया।

आसमान में छाए काले बादलों और उड़ती राख के गुबार के कारण दोपहर में ही शाम जैसा नजारा दिखने लगा। दृश्यता (विजिबिलिटी) इतनी कम हो गई कि सड़कों पर चल रहे वाहनों के पहिए जहां के तहां थम गए। विशेष रूप से  क्षेत्र में राख का इतना भारी गुबार उठा कि लोगों के घरों , ऑफिस  और दुकानों के भीतर तक राख की परत जम गई। इस स्थिति से स्थानीय निवासियों को सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बने कम दबाव के क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) और स्थानीय स्तर पर विकसित हुए चक्रवात की वजह से यह स्थिति निर्मित हुई है। तेज आंधी के साथ ही कई क्षेत्रों में बिजली की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।

Leave a Comment

latest news