Latest News
छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के बाद सियासी घमासान: सुधांशु त्रिवेदी बोले— ‘जंगल से नक्सलवाद गया, पर दिल्ली में ‘दिमागी नक्सल’ बाकी’ रात को सोते समय पैरों के तलवों में जलन क्यों होती है? जानिए कारण, राहत के उपाय और कब लें डॉक्टर की सलाह
Home » धर्म » राम जन्मोत्सव की तैयारी: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को गूंजेगी श्रीराम धुन, सजेगा महाप्रसाद का दरबार

राम जन्मोत्सव की तैयारी: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को गूंजेगी श्रीराम धुन, सजेगा महाप्रसाद का दरबार

Share:

कोरबा। ऊर्जा नगरी के श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में इस वर्ष रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आगामी 27 मार्च, शुक्रवार को संत श्री जलाराम मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।

समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 27 मार्च की सुबह 10 बजे से मंदिर परिसर में प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबी ‘श्रीराम धुन’ और भजनों का सिलसिला शुरू होगा। इसके पश्चात दोपहर ठीक 12 बजे, भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव की मुख्य महाआरती के बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

श्री गुजराती समाज और जलाराम सेवा समिति ने समाज के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।