Home » धर्म » कोरबा में चेट्रीचंड्र महोत्सव की भव्यता: भगवान झूलेलाल के जयकारों से गूंजा शहर, निकली विशाल शोभायात्रा .. नेताओं ने लिया आशीर्वाद

कोरबा में चेट्रीचंड्र महोत्सव की भव्यता: भगवान झूलेलाल के जयकारों से गूंजा शहर, निकली विशाल शोभायात्रा .. नेताओं ने लिया आशीर्वाद 

Share:

कोरबा। शहर में भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव ‘चेट्रीचंड्र’ पर सिंधी समाज द्वारा भक्ति और उत्साह का अनूठा प्रदर्शन किया गया। पूज्य सिंधी समाज की ओर से आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में पूरी आस्था और परंपराओं का संगम देखने को मिला। पूरा शहर “जय झूलेलाल” के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

रानी रोड से डीडीएम रोड तक भक्ति की बयार

यह भव्य शोभायात्रा रानी रोड स्थित झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए डीडीएम रोड स्थित गोदड़ी धाम तक पहुँची। मार्ग में जगह-जगह पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं और मनमोहक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। भक्ति गीतों की धुनों पर थिरकते समाजजनों ने पूरे वातावरण को उल्लास से सराबोर कर दिया।


नेताओं ने किया स्वागत, लिया आशीर्वाद

पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर संजू देवी राजपूत, सभापति नूतन सिंह ठाकुर और वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित भाजपा व कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेताओं ने अपने साथियों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने भगवान झूलेलाल की विशेष पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और सिंधी समाज को पर्व की बधाई दी।

भाईचारे और एकता का संदेश

इस मौके  पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल के आदर्श हमें प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे की सीख देते हैं। सिंधी समाज का अपनी संस्कृति के प्रति यह समर्पण प्रेरणादायक है।


।।।

Leave a Comment