Latest News
‘ यह मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है…’ जब नॉर्वेजियन पत्रकार ने पूछा मानवाधिकार पर सवाल, तो IFS सिबी जॉर्ज ने 5000 साल के इतिहास से दिया करारा जवाब! ⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड! रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा शर्मनाक: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों ने निकाला ‘जुलूस’, गाड़ियों के काफिले के साथ किया भव्य स्वागत बस्तर में ‘लाल आतंक’ का अंत : अमित शाह ने किया नक्सल-मुक्त भारत का शंखनाद, आदिवासियों के लिए बड़े डेयरी नेटवर्क की घोषणा
Home » खेल » विश्व विजेता बनते ही मैदान पर किसके साथ ‘लवी-डवी’ अंदाज में दिखे ईशान किशन? खुल गया इस मिस्ट्री गर्ल का राज!

विश्व विजेता बनते ही मैदान पर किसके साथ ‘लवी-डवी’ अंदाज में दिखे ईशान किशन? खुल गया इस मिस्ट्री गर्ल का राज!

Share:

खेल जगत : टीम इंडिया ने तीसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाने के बाद जहां पूरी टीम जश्न में डूबी थी, वहीं कैमरे की नजरें एक ऐसी ‘मिस्ट्री गर्ल’ पर टिक गईं जो विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन की बाहों में नजर आईं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं और फैंस पूछने लगे कि आखिर यह हसीना कौन है?

कौन है वह ‘खास’, जिसने ईशान का दिल जीता?

मैदान पर जीत के जश्न के बीच ईशान किशन के साथ नजर आने वाली यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं, बल्कि उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं। फाइनल मुकाबले में ईशान को सपोर्ट करने पहुंचीं अदिति जीत के बाद काफी भावुक और खुश नजर आईं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। अदिति अक्सर स्टेडियम में ईशान का हौसला बढ़ाते हुए देखी जाती हैं।

फाइनल के ‘असली हीरो’ रहे ईशान किशन

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार सिर्फ निजी जिंदगी ही नहीं, बल्कि मैदान पर भी ईशान ने इस बार सबका दिल जीता। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में वह जीत के सबसे बड़े नायकों में से एक रहे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान ने महज 25 गेंदों में 54 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के और 4 चौके शामिल थे। इतना ही नहीं, विकेट के पीछे मुस्तैद ईशान ने तीन शानदार कैच लपककर कीवी टीम की कमर तोड़ दी।

टीम इंडिया का दबदबा: 96 रनों से मिली खिताबी जीत

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की आतिशी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।


।।।

Leave a Comment