Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » शिक्षात्मक » शिक्षण » एमए अंग्रेजी में निकिता सिंह राजपूत ने मारी बाजी, विवि की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल कर कोरबा को किया गौरवान्वित

एमए अंग्रेजी में निकिता सिंह राजपूत ने मारी बाजी, विवि की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल कर कोरबा को किया गौरवान्वित

Share:

मेघावी छात्रा को कमला नेहरू महाविद्यालय ने किया सम्मानित ..

कोरबा। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एमए (अंग्रेजी) अंतिम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कोरबा की मेधावी छात्रा निकिता सिंह राजपूत ने शानदार सफलता हासिल की है। कमला नेहरू महाविद्यालय की छात्रा निकिता ने न केवल महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) में भी सातवां स्थान अर्जित कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

निकिता सिंह राजपूत का गरिमापूर्ण सम्मान 

निकिता सिंह राजपूत शहर के गांधी चौक निवासी समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसर सिंह राजपूत एवं आरती सिंह की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर कमला नेहरू महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. आर.सी. पांडेय, सचिव सुरेंद्र लाम्बा, सहसचिव उमेश लाम्बा, पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.एन. पांडेय, पूर्व आयुक्त अशोक शर्मा, अरविंद साहू, अदाणी ग्रुप के पीआरओ अतुल गुप्ता, पत्रकार रवि पी. सिंह सहित भारी संख्या में प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हर्ष की लहर और मेघावी छात्रा का लक्ष्य 

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर और शहर के शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए निकिता ने बताया कि नियमित अध्ययन और सही समय प्रबंधन ही उनकी इस उपलब्धि का आधार है। उनका लक्ष्य भविष्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोध (Research) और शिक्षण कार्य से जुड़कर समाज की सेवा करना है।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ,  प्राध्यापकगण और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निकिता को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

।।।

latest news