Latest News
छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में की जशपुर के धावक अनिमेष और मल्हार की ऐतिहासिक धरोहरों की तारीफ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर: जानिए 11वीं सदी के नारायणपाल विष्णु मंदिर का इतिहास, स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य बलरामपुर के जमीरापाट बॉक्साइट खदान में अभी खनन शुरू नहीं, प्रशासन प्रभावित किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध हृदय रोगियों के लिए वरदान बनी एनकेएच की कैथलैब सुविधा बिना परमानेंट नौकरी के भी मिलेगी भविष्य की सुरक्षा; जानिए गिग वर्कर्स के लिए सरकार का क्या है मेगा प्लान ‘आदिवासी’ बनाम ‘वनवासी’ विवाद: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस, खरोरा में फूंका पुतला
Home » कोरबा » धूं-धूं कर जला कोरबा जिला अस्पताल परिसर: भीषण आग की चपेट में आईं 6 एंबुलेंस, बाल-बाल बचे मरीज और परिजन

धूं-धूं कर जला कोरबा जिला अस्पताल परिसर: भीषण आग की चपेट में आईं 6 एंबुलेंस, बाल-बाल बचे मरीज और परिजन

Share:

कोरबा 9 मार्च 2026: जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर सोमवार को अचानक रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। परिसर के एक हिस्से में खड़ी कंडम एंबुलेंसों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक वाहन आग के गोले में बदल गए। आसमान में काले धुएं का गुबार और ऊंची उठती लपटों ने अस्पताल में मौजूद सैकड़ों लोगों की सांसें अटका दीं।

मरीजों और परिजनों में मची भगदड़ जैसे ही आग की खबर फैली, अस्पताल के भीतर और बाहर अफरा-तफरी मच गई। वार्डों में भर्ती मरीजों के परिजन डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गनीमत यह रही कि आग मुख्य बिल्डिंग तक नहीं पहुंची, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

प्रबंधन पर फूटा लोगों का गुस्सा घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अस्पताल परिसर में सालों से पुरानी एंबुलेंस और कबाड़ वाहन जमा थे, जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे थे। कई बार शिकायत के बावजूद इन वाहनों को वहां से नहीं हटाया गया, जिसका नतीजा आज इस भीषण अग्निकांड के रूप में सामने आया।

दमकल ने पाया काबू, जांच जारी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे के अनुसार, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और इसे फैलने से रोका। हालांकि, आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।


।।।

Leave a Comment

latest news