Latest News
स्वस्थ नारी, सशक्त समाज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर NKH कोरबा की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेगी फ्री ओपीडी और जांचों पर 50% छूट असम के घने जंगलों में वायुसेना का ‘सुखोई’ शिकार, दो जांबाज पायलटों की तलाश में जुटी सेना पश्चिम एशिया में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित देश के कई राज्यों में बड़े संवैधानिक बदलाव: तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए LG, कई राज्यों के राज्यपाल बदले वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान: भारत ने बनाया सेमीफाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, इंग्लैंड पस्त! कर्तव्य के बाद उत्सव: छत्तीसगढ़ पुलिस ने मनाया होली का जश्न, 48 घंटे की ड्यूटी के बाद उड़े गुलाल के रंग
Home » कोरबा » सजग कोरबा, सतर्क कोरबा: होली से पहले एक्शन में पुलिस, 33 हुड़दंगी पहुंचे जेल

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा: होली से पहले एक्शन में पुलिस, 33 हुड़दंगी पहुंचे जेल

Share:

कोरबा (छत्तीसगढ़) 2 मार्च : होली के त्यौहार पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान में असामाजिक तत्वों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार किया गया है।

33 आरोपी भेजे गए जेल, 94 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 33 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत कार्यवाही की गई है। साथ ही, शांति भंग करने की आशंका और अड्डेबाजी करने वाले 94 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक धाराओं (126 B, 135(3) BNSS) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वालों पर कसा शिकंजा

01 मार्च 2026 को शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर की गई सघन चेकिंग में पुलिस ने निम्नलिखित कार्यवाही की:

  • शराब पीकर वाहन चलाना: 27 चालकों पर धारा 185 MV एक्ट के तहत एक्शन।

  • तीन सवारी (Triple Riding): 51 दोपहिया वाहन चालकों पर कार्यवाही।

  • बिना नंबर प्लेट: 10 वाहनों के खिलाफ चालान।

  • अड्डेबाजी: रात में बेवजह घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर जमावड़ा लगाने वालों को पुलिस ने कड़ाई से खदेड़ा।

“त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सघन चेकिंग का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।” — कोरबा पुलिस प्रशासन

पुलिस की अपील

कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे और कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें।

।।।

Leave a Comment