Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » इंडिगो एयरलाइंस की शर्मनाक मनमानी: रायपुर के 40 यात्रियों का सफर नरक बनाया, जयपुर की कनेक्टिंग फ्लाइट कौड़ियों में बेच खाई!

इंडिगो एयरलाइंस की शर्मनाक मनमानी: रायपुर के 40 यात्रियों का सफर नरक बनाया, जयपुर की कनेक्टिंग फ्लाइट कौड़ियों में बेच खाई!

Share:

नई दिल्ली/रायपुर: निजी विमानन कंपनी इंडिगो की तानाशाही और लचर व्यवस्था ने एक बार फिर आम यात्रियों की फजीहत कर दी है। रायपुर से जयपुर जाने का सपना लेकर निकले 40 यात्री आज दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘लावारिस’ की स्थिति में छोड़ दिए गए। कंपनी की लापरवाही का आलम यह रहा कि यात्रियों को घंटों विमान में बंधक बनाने के बाद उन्हें सड़क मार्ग (बस) से जाने का तुगलकी फरमान सुना दिया गया।

कुप्रबंधन की पूरी कहानी:

  • घंटों की देरी: रायपुर से दिल्ली की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 2 घंटे की देरी से उड़ी। जब यह दिल्ली लैंड हुई, तो यात्रियों को जल्दी उतारने के बजाय करीब 45 मिनट तक प्लेन के अंदर ही कैद रखा गया।

  • मुनाफे का खेल: जब यात्री कड़ी मशक्कत के बाद जयपुर की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि इंडिगो ने जयपुर जाने वाली फ्लाइट को उसके तय समय से पहले ही रवाना कर दिया।

  • टिकटों की कालाबाजारी का आरोप: आक्रोशित यात्रियों का आरोप है कि उनकी कन्फर्म सीटों को इंडिगो प्रबंधन ने रद्द कर दूसरे लोगों को ऊंचे दामों पर बेच दिया, जिसके कारण उन्हें जानबूझकर देरी से उतारा गया।

इंडिगो स्टाफ की बदसलूकी:

जब 40 यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो काउंटर को घेरा और अपना हक मांगा, तो समाधान देने के बजाय स्टाफ ने गैर-जिम्मेदाराना जवाब दिया। यात्रियों से कहा गया कि वे अपना टिकट रिफंड लें और बस पकड़कर जयपुर चले जाएं। कई दिनों पहले मोटी रकम देकर हवाई टिकट बुक करने वाले यात्रियों के लिए एयरलाइन का यह रवैया किसी अपमान से कम नहीं था।

Leave a Comment

latest news